Weather Alert:हिमालय क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाएं बढा सकती है झारखंड वासियों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

    Weather Alert:हिमालय क्षेत्र से आ रही बर्फीली हवाएं बढा सकती है झारखंड वासियों की परेशानी, IMD ने जारी किया अलर्ट 

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में हर सप्ताह मौसम अपना मिजाज बदल रहा है, आज यानी सोमवार के मौसम की बात की जाए तो आज झारखंड का मौसम मिला जुला रहेगा लेकिन कल यानी 25 नवंबर से एक बार फिर झारखंड के लोगों की हालत ठंड से बिगड़ सकती है.मौसम विभाग ने कहा है कि एक बार फिर झारखंड का मौसम बदलेगा और सनसनाती हुई ठंड लोगों की हांड कंपायेगी अगले दो-तीन दिनों के अंदर झारखंड के तापमान में 3 से 4 डिग्री के गिरावट देखी जाएगी.वही शीतलहरी चलने की संभावना भी जताई जाती है.

    पढ़े आज कैसा रहेगा मौसम का हाल

    वही आज भी रविवार की तरह मौसम देखने को मिलेगा.आज भी सुबह में ही हल्का कोहरा, दोपहर में धूप और शाम में गुलाबी ठंड देखने को मिलेगी वहीं आने वाले अगले 24 घंटे के दौरान झारखंड में एक बार फिर ठंड बढ़ जाएगी.जहां तापमान में भारी गिरावट देखने को मिलेगी.इसको देखते हुए मौसम विभाग ने लोगों को अलर्ट किया है.

    कल से बढ़ जाएगी झारखंड में ठंड

    मौसम विभाग का कहना है कि हिमालय क्षेत्र में हो रही बर्फबारी की वजह से ठंडी हवा, झारखंड की तरफ आ रही है.जिसकी वजह से आज झारखंड के कुछ जिलों में आंशिक बादल छाए रहेंगे तो वहीं हल्की छूट बारिश हो सकती है.हालांकी मौसम विभाग की ओर से इसको लेकर कोई अलर्ट जारी नहीं किया गया है क्योंकि इसका असर कम देखने को मिलेगा.

    अगले 2 दिनों में 3 डिग्री गिरेगा झारखंड का पारा

    झारखंड के तापमान की बात की जाए तो अधिकतम तापमान में पिछले 24 घंटे के दौरान एक डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है.मौसम विभाग का कहना है कि आनेवाले अगले 2 दिन में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री की गिरावट होगी.

    तो वही न्युनतम तापमान भी 3 डिग्री गिरेगा.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जतायी गयी है. 

    पढ़े अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 28 डिग्री और न्यूनतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 27 डिग्री और न्यूनतम 15 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम 13 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 15 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 25 और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री जा सकता है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news