Weather Alert:कुहासा से बढ़ी झारखंड वासियों की परेशानी, अगले एक हफ्ते के लिए IMD ने जारी किया रिपोर्ट

    Weather Alert:कुहासा से बढ़ी झारखंड वासियों की परेशानी, अगले एक हफ्ते के लिए IMD ने जारी किया रिपोर्ट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में कड़ाके की ठंड से लोग परेशान है.वही अब धीरे-धीरे-कुहासा भी परेशानी का सबब बन रहा है.कुछ जिलों में शीतलहरी से लोगो का घर से बाहर निकलना भी मुश्किल हो रहा है.वहीं तापमान में गिरावट की वजह से लोगों की हांड कंपा रही है.ऐसे में चलिए जान लेते है आज यानी शनिवार के दिन झारखंड का मौसम कैसा रहेगा.

    कुहासा से बढ़ी झारखंड वासियों की परेशानी

    आपको बताये कि पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड के कुछ जिलों में कुहासा से लोगों को काफी ज्यादा परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है.जहां सुबह काम पर निकलने वाले लोगों को गाड़ी चलाने में काफ़ी दिक्कतें हुई.वही आज यानी शनिवार को भी कुछ जिलों में यही हाल देखने को मिला हालांकी अब धूप निकलते ही कुहासा का प्रभाव कम हो रहा है जिससे लोग अपना काम कर पा रहे है.मौसम विभाग का कहना है कि 18 दिसंबर यानि अगले 1 सप्ताह तक झारखंड का मौसम साफ रहेगा.

    सर्द हवा के साथ ठंड का कहर जारी

    आपको बताये कि राज्य में अगले एक सप्ताह तक मौसम में बदलाव आने की संभावना नहीं है.इस दौरान सर्द हवा के साथ ठंड का कहर जारी रहेगा.राज्य के उत्तरी भागों में कुहासा का प्रभाव बढ़ने लगा है.संताल में फिलहाल इसका प्रभाव सबसे ज्यादा है.वही अगले 8 दिनों तक झारखंड मके तापमान में कोई बड़े बदलाव की संभावना नहीं है,भले एक दो डिग्री तापमान ऊपर नीचे हो सकता है.

    24 घंटे में एक डिग्री चढ़ेगा पारा

    वही झारखंड के तापमान की बात की जाए तो पिछले 24 घंटे के दौरान झारखंड का अधिकतम तापमान में कोई भी बड़ा बदलाव देखने को नहीं मिलेगा, मौसम विभाग का कहना है कि आने वाले अगले दो तीनो के अंदर झारखंड का अधिकतम न्युनतम तापमान में एक से दो डिग्री की बढ़ोतरी हो सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस न्युनतम तापमान 8 डिग्री रहने की संभावना जताई गई है.

    पढे अपने जिले का तापमान 

    रांची का अधिकतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 26 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 25 डिग्री और न्यूनतम 12 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 24 डिग्री और न्यूनतम 9 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 25 डिग्री और न्यूनतम तापमान 13 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 24 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 23 और न्यूनतम तापमान 8 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news