Weather Alert:लगातार बारिश से जलमग्न हुई रांची, आज इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, पढें अपने जिले का हाल

    Weather Alert:लगातार बारिश से जलमग्न हुई रांची, आज इन जिलों में भारी बारिश के साथ वज्रपात का अलर्ट, पढें अपने जिले का हाल

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):बंगाल की खाड़ी में बने निम्म दबाव का असर इन दिनों झारखंड पर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है. जहां पिछले 24 घंटे से राजधानी समेत राज्य के कई जिलों में बारिश हो रही है.वही गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो राजधानी रांची में खूब बारिश हुई जिससे पूरी रांची जलमग्न हो गई. आलम यह था कि दिन में भी बारिश की वजह से लोग भीगते हुए काम करते नजर आए.वही आज भी बारिश से झारखंड के लोगों को राहत मिलने की कोई उम्मीद नहीं है.

    पढ़े आज का मौसम

     आज यानि शुक्रवार को रांची, लोहरदगा, रामगढ़, खूंटी में भारी बारिश की संभावना जतायी गई है. वहीं इसके साथ ही गुमला, सिमडेगा और पश्चिमी सिंहभूम में भी बारिश की संभावना है.जिसको देखते हुए मौसम विभाग की ओर से ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.मौसम विभाग की माने तो इस दौरान वज्रपात की भी संभावना है जिससे लोगों को सावधान रहने की जरूरत है.

    गुरुवार की देर रात सरायकेला में खूब हुई बारिश

    वही कोल्हान के मौसम की बात की जाए तो गुरुवार की देर रात से शुरू हुई बारिश आज यानि शुक्रवार की सुबह तक होती रही. रात भर बारिश होने की वजह से बिजली भी गुल है.जिससे लोगों का हाल बेहाल है. बिजली नहीं रहने की वजह से लोग अपने घरों में मोटर नहीं चला पा रहे हैं जिससे पानी की दिक्कत हो रही है

    अगले 2 दिनों में दो डिग्री गिर सकता है झारखंड का पारा

    वही पिछले तीन दिनों से झारखंड के अधिकतम और न्यूनतम तापमान में कोई बदलाव देखने को नहीं मिल रहा है.हालाकी आने वाले अगले दो दिनों में झारखंड के अधिकतम तापमान में 2 डिग्री गिरावट आ सकती है.आज झारखंड का अधिकतम तापमन 27 डिग्री सेल्सियस से न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना जताई गई है.

    पढें अपने जिले का तापमान 

    राजधानी रांची के मौसम अधिकतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस की संभावना है.जमशेदपुर में अधिकतम तापमान 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.धनबाद में अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री रहेगा. डाल्टनगंज में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री,जबकि देवघर में अधिकतम 30 डिग्री और न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस,तो वहीं मेदिनीनगर का अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रह सकता है.वहीं मैक्लूसकीगंज का अधिकतम तापमान 28 और न्यूनतम तापमान 24 डिग्री जा सकता है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news