धनबाद के कतरास में चमके हथियार, चटकी लाठियां, जानिए घटना के कारण  

    धनबाद के कतरास में चमके हथियार, चटकी लाठियां, जानिए घटना के कारण  

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के कतरास में शुक्रवार को  फिर मारपीट हुई. हथियार चमकाए गए.  छाताबाद कैलुडीह खटाल  में दो पक्षों के बीच जमकर मारपीट की घटना हुई.  इस दौरान लाठी-डंडे का खूब  प्रयोग किया गया.  पत्थरबाजी भी की गई.  चर्चा तो यह भी है कि बम फोड़े गए.  इस विवाद में आधा दर्जन से अधिक लोग घायल हो गए है.  यह विवाद टोटो की बैटरी से जुड़ा हुआ है.  बैटरी की चार्जिंग चोरी होने के बाद विवाद शुरू हुआ ,जो देखते-देखते हिंसक रूप ले लिया.  कतरास पुलिस के पहुंचने के बाद मामला शांत हुआ.  पुलिस के पहुंचने के बाद सभी घायलों को इलाज के लिए अस्पताल  भेज दिया गया है.  घटनास्थल पर पुलिस कैंप कर रही है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news