अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने अपनी पत्नी का काट दिया गला, गिरफ्तार

    अवैध संबंध के शक में आरोपी पति ने अपनी पत्नी का काट दिया गला, गिरफ्तार

    गुमला (GUMLA) : झारखंड के गुमला जिले से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है. जहां एक युवक ने अपनी पत्नी का चापड़ से गला काट कर हत्या कर दिया. आरोपी को शक था कि उसकी पत्नी के किसी अन्य व्यक्ति के साथ अवैध संबंध हैं. इस शक के आधार पर पति ने अपनी पत्नी की हत्या कर दी. फिलहाल पुलिस ने आरपी पति को गिरफ्तार कर पूछताछ कर रही है.  

    घटना गुमला जिला में चैनपुर थाना क्षेत्र के बाजार टाड़ का है. जहां अमित टोप्पो की शादी मंजुला नामक युवती से हुई थी. लेकिन उसे शक था कि मंजुला टोप्पो का किसी युवक के साथ अवैध संबंध है. इस बात को लेकर दोनों के बीच बीते कुछ महीने से विवाद भी चल रहा था. इस से तंग आकर पत्नी चार महीने से अपने मायके में रह रही थी. जिसके बाद आरोपी पति एक साजिश के तहत ससुराल पहुंचा और पत्नी को साथ लेकर अपने घर आया, जहां उसने इस वारदात को अंजाम दिया है.

    आरोपी पति ने कबूला अपना गुनाह

    पुलिस की पूछताछ में आरोपी पति ने बताया कि जब भी वह किसी काम से घर से बाहर जाता था. तो  उसकी पत्नी मंजुला टोप्पो किसी गैर मर्दों से मिलती थी और उससे अवैध संबंध रखती है. इसी दौरान चार महीने पहले मंजूला अपने मायके रामपुर चली गई. पुलिस ने बताया कि इस दौरान आरोपी का संदेह और गहरा हो गया. उसने पत्नी को सबक सिखाने की साजिश के तहत मंगलवार को अचानक अपने ससुराल रामपुर पहुंचा और पत्नी को घर लौटने के लिए मना लिया. उसने ससुरालियों के सामने भरोसा दिया कि अब वह कभी झगड़ा नहीं करेगा. इसके बाद मंजुला उसकी बातों में आ गई और उसके साथ ससुराल पहुंची, लेकिन थोड़ी ही देर बाद आरोपी ने एक बार फिर उसके अवैध संबंधों की बात छेड़ दी. इस बात को लेकर दोनों में कहासुनी हुई और अचानक गुस्से में आकर आरोपी ने घर में पड़े चापड़ को उठाकर मंजुला की गर्दन पर वार कर दिया. वार इतना तेज था कि एक ही वार में मंजुला की मौत हो गई. पुलिस की पूछताछ के दौरान आरोपी पति ने अपना गुनाह कबूल कर लिया है. जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को अदालत में पेश कर उसे जेल भेज दिया है.

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news