जमशेदपुर में हल्की बारिश से घुसा 150 घरों में पानी, ड्रेनेज सिस्टम फेल, जानें डीसी ने क्या कहा

    जमशेदपुर में हल्की बारिश से घुसा 150 घरों में पानी, ड्रेनेज सिस्टम फेल, जानें डीसी ने क्या कहा

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):जमशेदपुर के परसुडीह में हल्की बारिश के बाद ही लोगों का जीना मुहाल हो गया है. जहां नाले का पानी ईलाके के करीब डेढ़ सौ घरों में घुस चुका है. जिसकी वजह से लोगों की हालत दिन-प्रतिदिन बद से बत्तर होती जा रही है. स्थिति इतनी भयावह है कि लोगों का जीना दूभर हो गया है.

    150 घरों में घुसा बरसात का पानी

    मॉनसून शुरू होते ही पिछले 10 दिनों से ड्रेनेज सिस्टम विफल हो गया. जिसकी वजह से नाले का पानी स्थानीय लोगों के घरों में घुस चुका है. क्षेत्र के निचले भागों में कचरा भरने से जाम हो चुका है. स्थिति इतनी विकराल हो गई है कि, लोगों को अपना घर छोड़कर दूसरे स्थान पर रहना पड़ रहा है. वहीं गंदगी की वजह से क्षेत्र में पालतू मवेशियों की मौत हो रही है.

    10 दिनों से ड्रेनेज सिस्टम विफल

    एक तरफ लोगों के घर का सामान बर्बाद हो रहा है, तो वहीं दूसरी तरफ गंभीर बीमारी का खतरा भी मंडरा रहा है. निचले स्थान में रेलवे का भूखंड है, जहां ड्रेनेज सिस्टम है, पूरे परसुडीह के नाले का पानी उसी स्थान से होकर गुजरता है. क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों ने रेलवे से बातकर साफ-सफाई की पहल भी की. लेकिन कोई निष्कर्ष नहीं निकला. जनप्रतिनिधि क्षेत्र का दौरा तो कर रहे हैं, लेकिन स्थिति सामान्य होती नहीं दिख रही है. जिसकी वजह से 10 दिनों से लोग इस नर्क की जिंदगी जीने को मजबूर है.

    डीसी ने लिया इलाके का जायजा, समाधान का दिया आश्वासन

    वहीं जैसे ही इसकी सूचना जिला के उपायुक्त विजया जाधव को मिली. वो पूरी टीम के साथ जलजमाव वाले ईलाके में पहुंची. और स्थिति का निरीक्षण किया.साथ ही स्थानीय लोगों से जल्दी ही समस्या के समाधान का आश्वासन दिया. इसके साथ ही पदाधिकारी पीयूष सिन्हा ने बताया कि समस्याओं को दूर करने का प्रयास किया जा रहा है. आम लोगों से अपील है कि कचरे को नाले में न फेंके.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news