देखिए वीडियो कैसे बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन, चोर-चोर चिल्लाती रही बुजुर्ग  

    देखिए वीडियो कैसे बाइक सवार अपराधियों ने महिला के गले से लूटी सोने की चेन, चोर-चोर चिल्लाती रही बुजुर्ग  

    रांची(RANCHI):कांके इलाके में बुजुर्ग महिला के गले से सोने की चेन अपराधियों ने दिन दहाड़े छिन लिया. बाइक सवार दो अपराधी पीछा करते हुए महिला के अपार्टमेंट तक पहुंचे जब देखा आस पास कोई नहीं है बस एक ने गले पर हाथ डाल कर चेन को लूट लिया. बुजुर्ग महिला चोर चोर चिल्लाती रही. किसी को कुछ समझ में नहीं आया. इस मामले में कांके थाना में शिकायत दर्ज कराई गई है. पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर जांच में जुटी है.  

    कांके के जगतपुरम स्थित ग्रीन हेरीटेज में रहने वाली बुजुर्ग महिला उषा तिवारी से चेन की छिनतई की गई है. महिला कुछ सामान लेकर जैसे ही अपने वापस आवास लौट रही थी तभी बाइक सवार दो अपराधियों ने वारदात को अंजाम दिया है. इस मामले में उन्होंने बताया कि इस घटना की शिकायत थाना में किया है. सोने की चेन की कीमत एक लाख रुपये से अधिक है. जैसे ही चेन छीन कर अपराधी भागने लगे बुजुर्ग महिला चोर चोर चिल्लाने लगी. लेकिन किसी ने उनकी आवाज किसी ने नहीं सुनी.          

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news