वासेपुर दोहरा हत्याकांड: चार भाइयों सहित 6 युवक और एक महिला पुलिस हिरासत में,जानिए अब तक क्या आया है सामने


धनबाद(DHANBAD): वासेपुर के दोहरे हत्या कांड में साहिल और सोहेल के शरीर पर आठ से दस गहरे जख्म के निशान मिले हैं .साहिल की पीठ और पेट में धारदार हथियार से हमला करने के बाद हत्यारों ने उसका गला रेत दिया था. सोहेल के पेट और पीठ में धारदार हथियार से घाव किए गए थे. इस बात का खुलासा पोस्टमार्टम रिपोर्ट में हुआ है. इधर, इस मामले में पुलिस चार भाइयों सहित 7 को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है. दूसरे कांड के आरोपियों और उनके परिवार जनों से भी पूछताछ की जा रही है. पुलिस इस हत्याकांड को प्रेम प्रसंग ही वजह मान कर चल रही है ,लेकिन जांच के सभी एंगल को खोल कर रखा गया है. इस पूरे प्रकरण में 2 कहानियां सामने आ रही है. सोहेल के पिता के बयान पर पुलिस ने अज्ञात के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की है .6 युवक और एक महिला को हिरासत में लेकर पुलिस पूछताछ कर रही है ,बावजूद अभी तक किसी को नामजद आरोपी नहीं बनाया है. इससे साफ पता चलता है कि आरोपियों के खिलाफ पुलिस के पास अभी कोई साक्ष्य नहीं है. पुलिस हिरासत में लिए गए लोगों से मिली सूचना के बाद अपना जांच का दायरा बढ़ा दिया है .देखना है इस मामले में क्या खुलासा होता है.
रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद
4+