खतरा तो बड़ा था लेकिन लोगों ने दिलेरी से टाल दिया,जानिए क्या है पूरा मामला

    खतरा तो बड़ा था लेकिन लोगों ने दिलेरी से टाल दिया,जानिए क्या है पूरा मामला

    धनबाद(DHANBAD): तोपचांची में सोमवार की रात 8:00 बजे के बाद एक बड़ी घटना हुई लेकिन लोगों की सक्रियता, सूझबूझ  और दिलेरी ने इस घटना को टाल दिया. हालांकि इसके पहले लगभग आधा  बाजार खाली हो गया था. लोग अपनी अपनी दुकानें बंद कर भाग खड़े हुए थे. दरअसल हुआ यह था कि तोपचांची चौक पर स्थित पेट्रोल पंप पर सोमवार की रात अचानक आग ने रफ्तार पकड़ ली. इसके बाद तो पूरे  बाजार में हड़कंप मच गया .कई लोग तो अपने घर छोड़कर भी भाग गए. आग का तांडव आधे घंटे तक जारी रहा .फिर स्थानीय लोगों ने साहस जुटाया और अगल-बगल मौजूद बालू को आग पर फेंकना शुरू किया. आग थोड़ी धीमी हुई ,उसके बाद इसकी सूचना दमकल विभाग को दी गई. दमकल गाड़ी आया लेकिन उसके पहले आग पर बहुत हद तक काबू पा लिया गया था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार पेट्रोल पंप में टैंकर खाली हो रहा था ,टैंकर का एक चेंबर लगभग खाली हो चुका था और दूसरे चेंबर से तेल खाली करने के लिए पाइप को पंप के चेंबर में लगाया गया था ,तभी अचानक आग की लपटें निकलने लगी .लोगों ने साहस दिखाकर टैंकर को अलग किया. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार ड्राइवर और खलासी तो भाग गए थे लेकिन टैंकर में ही चाबी लगी हुई थी. कुछ उत्साही युवक टैंकर को ले जाकर दूर खड़ा कर दिया और आग बुझाने के प्रयास करने लगे, जिससे एक बड़ी दुर्घटना टल गई.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news