अपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे आकाश गोप के खिलाफ निकला वारंट, पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तिहार

    अपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे आकाश गोप के खिलाफ निकला वारंट, पुलिस ने ढोल नगाड़ों के साथ चिपकाया इश्तिहार

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR): जमशेदपुर के बिरसानगर थाना अंतर्गत चोरी और कई अपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे आकाश गोप के खिलाफ न्यायालय की ओर से वारंट निकला. जिसके बाद भी वो हाजिर नहीं हुआ. तब न्यायालय की ओर से इश्तिहार चिपकाने का निर्देश दिया गया. यदि 30 दिनों के अंदर वो सरेंडर नहीं करता है, तो आकाश गोप के घर की कुर्की की जाएगी.

    अपराधिक घटनाओं में फरार चल रहे आकाश गोप के खिलाफ निकला वारंट

    वहीं बिरसानगर पुलिस ढोल नगाड़ों के साथ बिरसानगर बस्ती स्थित आकाश गोप के घर पहुंची. जहां अपराधी आकाश गोप के घर के बाहर इश्तिहार चिपकाया. इसके साथ ही आकाश की तस्वीर दिखाकर लोगों को अपराधी का इतिहास बता रही थी. वहीं ढोल नगाड़ा बजाते हुए बिरसानगर पुलिस ने पूरे बस्ती में ऐलान किया कि यदि अपराधी आकाश गोप एक महीने के अंदर सरेंडर नहीं करता है, तो पुलिस कानूनी कार्रवाई करेगी. 

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news