एफसीआई चावल की कालाबाजारी करते डीलर को ग्रामीणों ने दबोचा, मिनी ट्रक में लदा 50 क्विंटल से अधिक अनाज जप्त

    एफसीआई चावल की कालाबाजारी करते डीलर को ग्रामीणों ने दबोचा, मिनी ट्रक में लदा 50 क्विंटल से अधिक अनाज जप्त

    चतरा ( CHATRA) -   जिला प्रशासन व आपूर्ति विभाग की सख्ती के बावजूद जिले में सरकारी अनाज का लूट व कालाबाजारी बदस्तूर जारी है. ताजा मामला कोयलांचल टंडवा इलाके में प्रकाश में आया है. जहां डीलर के द्वारा मिनी ट्रक में भरकर कालाबाजारी के लिये भेजे जा रहे एफसीआई के चावल से भरा गाड़ी ग्रामीणों ने पकड़ा है. साथ ही मौके से आरोपी डीलर को भी पकड़ा गया है. प्रखण्ड क्षेत्र के कुमरांग कला के डीलर रंजन चौधरी को ग्रामीणों ने चावल की कालाबाजारी करते हुए रंगे हाँथ मिनी ट्रक समेत पकड़ा है. ट्रक में करीब एक सौ बोड़ा में बंद 50 क्विंटल से अधिक चावल व अन्य अनाज लदा है। जिसकी सूचना स्थानीय पुलिस और प्रखंड प्रशासन को दी गई है. ग्रामीणों की सूचना पर प्रखंड आपूर्ति पदाधिकारी दल बल के साथ मौके के लिए रवाना हो गए हैं. ग्रामीणों का आरोप है  कि गरीबो को मिलने वाला चावल व अन्य अनाज हमेशा डीलर के द्वारा वितरण के बजाय कालाबाजारी कर दी जाती है. जिससे जरूरतमंद लाभुकों को सरकार के मुफ्त अनाज योजना का लाभ नहीं मिल पाता है. मौके पर सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण मौजूद है. ग्रामीणों ने अनाज कालाबाजारी करते पकड़े गए डीलर के विरुद्ध जिला प्रशासन से सख्त कार्रवाई की मांग की है. बहरहाल अधिकारी मौके पर पहुंच रहे हैं और जांच के बाद आरोपी डीलर के विरुद्ध कार्रवाई की बात कर रहे हैं.

    रिपोर्ट - संतोष कुमार, चतरा

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news