तीसरी सोमवारी को लौह नगरी में निकलेगा कलश यात्रा, जलाभिषेक में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम कर रहे पदयात्रा

    तीसरी सोमवारी को लौह नगरी में निकलेगा कलश यात्रा, जलाभिषेक में शामिल होने के लिए पूर्व सीएम कर रहे पदयात्रा

    जमशेदपुर ( JAMSHEDPUR) -  1 अगस्त को तीसरी सोमवारी पड़ रही है जिसको लेकर सिदगोड़ा  स्थित सूर्य मंदिर परिसर के शिवालय में भारी संख्या में भक्तगण भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे , जिस की तैयारी जोरों पर चल रही है. मंदिर कमेटी के संरक्षक झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री सह भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रघुवर दास ने भी कमर कस ली है . आज से जमशेदपुर पूर्वी में पैदल यात्रा कर लोगों को इस जलाभिषेक में भाग लेने का आग्रह करते हुए नजर आए पूर्व मुख्यमंत्री रघुवर दास आज बर्मामाइंस लक्ष्मी नगर रामनगर और अन्य बस्ती इलाकों में पैदल घूम घूम के लोगों के घरों तक जाकर उन्हें इस भव्य कलश यात्रा में शामिल होने का आग्रह करते हुए दिख रहे हैं . तीसरी सोमवारी पर बारीडीह स्थित स्वर्णरेखा नदी घाट से भक्ति भारी संख्या में जल भरकर सिदगोड़ा स्थित सूर्य मंदिर शिवालय में भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक करेंगे . जगह-जगह तोरण द्वार भी बनाया गया है और भक्तों के लिए मंदिर कमेटी की ओर से जलाभिषेक के बाद नाश्ते का प्रबंध और रंगारंग कार्यक्रम का भी प्रबंध किया गया है. 

    रिपोर्ट - रंजीत ओझा, जमशेदपुर


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news