शिक्षक ने 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो किया वायरल, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

    शिक्षक ने 9वीं की छात्रा को प्रेम जाल में फंसाकर वीडियो किया वायरल, आरोपी शिक्षक गिरफ्तार

     चतरा (CHATRA): स्कूल को शिक्षा का मंदिर कहा जाता है, लेकिन शिक्षा के इसी मंदिर में झारखंड के चतरा से एक ऐसी खबर सामने आई है. जिसने छात्र और शिक्षक के रिश्ते पर सवाल खड़ा कर दिया है. फिलहाल इस मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी शिक्षक को गिरफ्तार कर उसे जेल भेज दिया है.

    छात्रा को प्रेम जाम में फंसा कर किया गलत काम

    यह मामला चतरा के नक्सल प्रभावित क्षेत्र कुंदा थाना के बोधाडीह गांव का है. जहां ग्रामीणों ने शिक्षक पर आरोप लगा है कि उसने पढ़ाने के बहाने 9वीं कक्षा की छात्रा को बहला-फुसलाकर उसे अपने प्रेम जाल में फंसाया. फिर उसके साथ गलत संबंध बनाया और उसका वीडियो भी बना लिया. शिक्षक यही नहीं रूका बल्कि उसने उस वीडियो को सोशल मीडिया पर भी वायरल कर दिया. जैसे ही वीडियो वायरल हुआ गांव वालों ने इसकी शिकायत कुंदा थाना पुलिस को दी और पोस्को एक्ट के तहत प्राथमिकी दर्ज करते हुए शिक्षक को गिरफ्तार कर लिया.

    इस मामले के सामने आते ही गांव वालों में काफी आक्रोश है. ग्रमीणों का कहना है कि आरोपी शिक्षक को स्कूल से हटा दिया जाए. साथ ही उसे कड़ी से कड़ी सजा दी जाए. फिलहाल आरोपी शिक्षक से पुलिस पूछताछ कर रही है. इस मामले में कुदा थाना प्रभारी का कहना है कि आरोपी को कड़ी से कड़ी सजा दिलाई जाएगी.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news