आजीवन कारावास काट रहे यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटके पर झटका, जानिए ताजा मामला  

    आजीवन कारावास काट रहे यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटके पर झटका, जानिए ताजा मामला  

    धनबाद(DHANBAD): यूपी के बाहुबली मुख्तार अंसारी को झटका पर झटका. अजय राय अभी उत्तर प्रदेश कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष है.  उनके बड़े भाई की हत्या "1991 में कर दी गई थी.  इस बहुचर्चित अवधेश राय हत्याकांड में उत्तर प्रदेश के बाहुबली मुख्तार अंसारी उम्र कैद की सजा काट रहा है.  लोग बताते हैं कि इस हत्याकांड का फैसला 30 साल के बाद आया था.  अजय राय ने  ही इस मामले में मुकदमा दर्ज कराया था.  इधर, शुक्रवार को फिर बाहुबली मुख्तार अंसारी को एक झटका लगा है.  गाजीपुर की एमपी- एमएलए कोर्ट ने बाहुबली मुख्तार अंसारी को गैंगस्टर के एक मामले में 10 साल की सजा सुनाई है.  इसके पहले भी एक अन्य मामले में मुख्तार को 10 साल की सजा हो चुकी है. 

    अबतक सात मामलो में हो चुकी है सजा 
     
    मुख्तार अंसारी को अब तक सात  मामलों में सजा सुनाई गई है.  इस मामले में मुख्तार के अलावा सोनू यादव को भी सजा हुई है.  उसे 5 साल की सजा और दो लाख रुपए का जुर्माना लगाया गया है.  जानकारी के अनुसार मुख्तार अंसारी पर कुल 61 मामले दर्ज है.  इनमें से कई कोर्ट के विचाराधीन  है.  फिलहाल मुख्तार अंसारी का विधायक बेटा अब्बास अंसारी चित्रकूट जेल में बंद है.  वहीं मुख्तार की पत्नी की तलाश पुलिस कर रही है.  मुख्तार के साले  भी अलग-अलग जेलों  में बंद है.  बात सिर्फ मुख्तार अंसारी की ही नहीं है, सगे भाई, बेटे, पत्नी और रिश्तेदारों के खिलाफ भी कई मुकदमे चल रहे है.  

    अवधेश राय हत्याकांड में 5 जून 23 को हुई थी सजा 

    अवधेश राय हत्याकांड में 5 जून 23 को मुख्तार अंसारी को सजा हुई थी.  इस सजा को अब तक की मुख्तार अंसारी के खिलाफ सबसे बड़ी सजा बताई गई है.  उत्तर प्रदेश का  कोई भी माफिया ऐसे नहीं थे अथवा है., जिनका प्रत्यक्ष अथवा अप्रत्यक्ष जुड़ाव कोयलांचल से नहीं था.  कोयले के धंधे को लेकर उनका जुड़ाव रहता आया था.  विधायक कृष्णानंद राय की हत्या भी इन्हीं सब कारणों  से हुई बताई गई थी.  मुख्तार अंसारी अब तो लगभग 60 साल का हो गया है.  कई बीमारियां भी उसे है. मुख्तार अंसारी का गंभीर आपराधिक इतिहास रहा है. पूर्वांचल का वह एक समय का बेताज बादशाह था.

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 
      


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news