गाय खरीदने के लिए बंगाल के घर से निकला था युवक झारखंड में मिली सड़ी -गली लाश, इलाके में सनसनी

    गाय खरीदने के लिए बंगाल के घर से निकला था युवक झारखंड में मिली सड़ी -गली लाश, इलाके में सनसनी

    धनबाद(DHANBAD): पिछले शनिवार को वह गाय खरीदने के लिए घर से निकला था लेकिन आज उसकी लाश मिली.  पश्चिम बंगाल के बलतोड़िया के रहने वाले 25 वर्षीय अर्जुन कुरैशी की लाश शनिवार सुबह झारखंड के चिरकुंडा थाना क्षेत्र के नूतन ग्राम  जंगल में सड़ी -गली  हालत में मिली.  उसके बाद तो इलाके में सनसनी फैल गई.  बड़ी संख्या में लोग जुट गए. चिरकुंडा पुलिस भी पहुंची और लाश को  कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.  लोग बताते हैं कि मृतक अर्जुन कुरैशी घर से  पिछले शनिवार को पैसा लेकर गाय खरीदने के लिए झारखंड के मैथन के लिए निकला.  लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा.  परिजनों ने इसकी शिकायत बराकर फाड़ी  में की.  परिजनों के आक्रोश को देखते हुए बंगाल एवं झारखंड पुलिस मृतक अर्जुन कुरैशी को खोजने के लिए मैथन का खाक छानना   शुरू किया.  लेकिन पुलिस को हाथ कुछ नहीं लगा.  

    पुलिस पर शिथिलता का परिजनों का आरोप 

    पुलिस पर शिथिलता  का आरोप लगाकर परिजनों ने बराकर फाड़ी  का घेराव भी किया था.  इसके बाद बंगाल पुलिस में चार युवकों  को हिरासत में लेकर पूछताछ की.  हिरासत में लिए गए युवकों की निशानदेही पर शनिवार को  मृतक अर्जुन कुरैशी की लाश बरामद की गई.   बंगाल पुलिस मान रही है कि हिरासत में लिए गए युवाओं ने ही हत्या को अंजाम दिया है.  हत्या के बाद शव  को जंगल में फेंक दिया.  पुलिस सभी पहलुओं की जांच कर रही है.  पोस्टमार्टम रिपोर्ट की प्रतीक्षा की जा रही है. अर्जुन कुरैशी के पिता का कहना है कि पिछले शनिवार को उनका बेटा गाय खरीदने के लिए निकला था.  लेकिन उसके बाद से वह घर नहीं लौटा.  पिता का आरोप है कि हिरासत में लिए गए सभी युवक मारपीट कर उसकी जान ले ली.  उसके बाद लाश  को ठिकाने लगा दिया.  पुलिस मामले की जांच कर रही है. लेकिन जीतनी मुँह ,उतनी तरह की बातें हवा में तैर रही है. 

    धनबाद (निरसा)से विनोद सिंह की रिपोर्ट 

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news