बाघमारा में हंगामा, परिजनों का आरोप मृत बच्चे को बोकारो ले गए थे निजी अस्पताल के कर्मी, जानिए क्या है मामला

    बाघमारा में हंगामा, परिजनों का आरोप मृत बच्चे को बोकारो ले गए थे निजी अस्पताल के कर्मी, जानिए क्या है मामला

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद के बाघमारा में संचालित मां अंबे हॉस्पिटल पर बच्चे का गलत ट्रीटमेंट करने के आरोप में रविवार को हंगामा हुआ. परिजनों का आरोप है कि हाइड्रोसील की जगह बच्चे के हर्निया का ऑपरेशन कर दिया गया और इस वजह से उसकी मौत हो गई. मृत बच्चा नागदा निवासी दीनदयाल राय का बेटा था. उसे शनिवार को अस्पताल में भर्ती कराया गया था. चिकित्सकों ने रविवार को ऑपरेशन किया. परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के बाद बच्चे को होश नहीं आया और बच्चा मर चुका था. लेकिन अस्पताल प्रबंधन ने इस बात को छिपा कर रखा.

    दोपहर बाद बच्चे को होश नहीं आया तो अस्पताल के कर्मी उसे लेकर बोकारो चले गए. वहां के डॉक्टरों ने बच्चे की मौत हो जाने की बात बताई ,वहां से जब बच्चे का शव लेकर नर्सिंग होम के कर्मी लौटे तो परिजनों ने हंगामा कर दिया . हंगामा की सूचना पर पुलिस भी पहुंची और लोगों को समझाया बुझाया. पुलिस की मौजूदगी में अस्पताल प्रबंधन और परिजनों के बीच बातचीत हुई लेकिन प्रबंधन अपनी गलती मानने को तैयार नहीं था. नर्सिंग होम पहुंचे सीएचसी प्रभारी ने कहा कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट से ही बच्चे की मौत का असली कारण पता चल पाएगा.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह,धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news