केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के राज्यपाल से की मुलाकात,जानिए क्या हुई चर्चा

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के राज्यपाल से की मुलाकात,जानिए क्या हुई चर्चा

    रांची(TNP DESK): - केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान झारखंड के दौर पर आए हैं. धर्मेंद्र प्रधान ने झारखंड के राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से राजभवन में मुलाकात की. दोनों के बीच महत्वपूर्ण बातचीत हुई है. भारतीय जनता पार्टी के कई नेताओं ने भी धर्मेंद्र प्रधान से मुलाकात की है. 

    केंद्रीय मंत्री और राज्यपाल के बीच क्या हुई चर्चा, जानिए

    केंद्रीय शिक्षा मंत्री और भाजपा के वरिष्ठ नेता धर्मेंद्र प्रधान झारखंड पहुंचे. राज भवन में उन्होंने राज्यपाल संतोष कुमार गंगवार से मुलाकात की. शनिवार की सुबह धर्मेंद्र प्रधान और राज्यपाल संतोष गंगवार के बीच महत्वपूर्ण चर्चा हुई. 

    जानकारी के अनुसार केंद्रीय मंत्री धर्मेंद्र प्रधान और झारखंड के राज्यपाल के बीच राज्य में शिक्षा व्यवस्था से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई. झारखंड में शिक्षा की स्थिति को और दुरुस्त करने पर विचार विमर्श हुआ धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि झारखंड को शिक्षा के क्षेत्र में जो कुछ भी जरूरत होगी, केंद्र सरकार उपलब्ध कराएगी.

    केंद्र सरकार के सहयोग से झारखंड में शिक्षा क्षेत्र की आधारभूत संरचना को मजबूत करने के प्रयास हो सकते हैं. राज्य की हेमंत सोरेन सरकार के सकारात्मक प्रयास से केंद्र सरकार अधिक से अधिक संसाधन उपलब्ध करा सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news