रांची: चिरौंदी दोहरे हत्याकांड में दो पुलिस अधिकारी निलंबित, जानिए पूरा मामला

    रांची: चिरौंदी दोहरे हत्याकांड में दो पुलिस अधिकारी निलंबित, जानिए पूरा मामला

    रांची(RANCHI): - रांची शहर के बरियातू थाना अंतर्गत चिरौंदी में दो लोगों की हत्या मामले में पुलिस पर लापरवाही का आरोप लगा है. शुक्रवार देर रात चिरौंदी के पास बाइक पर सवार अपराधियों ने बाइक से जा रहे मुकेश साहू और रोहन कुमार की गोली मारकर हत्या कर दी थी. दोनों की मौत हो गई थी. मुकेश साहू का मोराबादी मैदान में जूस की दुकान थी.

    लालपुर थाना प्रभारी को क्यों किया गया सस्पेंड

    इस घटना को लेकर पुलिस पर सवाल खड़े हो रहे हैं.बताया जा रहा है कि मुकेश साहू के भाई ने लालपुर थाना में पिछले 1 जुलाई को ही आवेदन देकर हत्या की आशंका जताई थी. इस आवेदन पर लालपुर थाना द्वारा किसी प्रकार की कार्रवाई नहीं की गई. लालपुर थाना प्रभारी पर शिथिलता का आरोप लगा है. इस कारण डीआईजी अनूप बिरथरे ने सस्पेंड कर दिया है.

    मोरहाबादी टीओपी के प्रभारी को एसएसपी किशोर कौशल ने सस्पेंड कर दिया है. उल्लेखनीय है कि शुक्रवार यानी 11 अगस्त को मुकेश अपनी जूस की दुकान को बंद कर अपने घर बाइक से जा रहा था. उसके साथ उसका स्टाफ रोहन भी था. अपराधियों ने घात लगाकर इन दोनों की गोली मारकर हत्या कर दी थी. पुलिस सूत्रों के अनुसार सिटी डीएसपी की रिपोर्ट के आधार पर इन दोनों पुलिस अधिकारियों को सस्पेंड यानी निलंबित कर दिया गया है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news