पलामू में पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या, झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधी की लिस्ट में था शामिल 

    पलामू में पांडेय गिरोह के दो कुख्यात अपराधियों की गोली मारकर हत्या, झारखंड के मोस्ट वांटेड अपराधी की लिस्ट में था शामिल 

    पलामू(PALAMU): पलामू के चैनपुर थाना क्षेत्र के गरदा गांव में पांडेय गिरोह के दो अपराधियों की गोली मारकर हत्या कर दी गई. वही दो लोग घायल भी हुए हैं. घायलों को इलाज के लिए मेदनी नगर मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया है. बताया जा रहा है कि रविवार की देर रात इस घटना अंजाम दिया गया. मरने वाले  अपराधियों की पहचान दीपक शाह और भरत पांडेय के रूप में की गई है. 

    घटना की जानकारी मिलते ही पलामू एसपी मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी. पुलिस ने बताया है कि दीपक शाह और भरत पांडेय कुछ दिनों से चैनपुर में रह रहे थे. इसी बीच रविवार की देर रात अपराधी उनके घर पर पहुंचे और अंधाधुंध फायरिंग शुरू कर दी. जिससे मौके पर दीपक और भरत की मौत हो गई. जबकि दो अन्य घायल हो गए. एसपी ने बताया कि पहले यह दोनों अपराधी रामगढ़ के पांडेय गिरोह में शामिल थे. लेकिन कुछ दिन पहले ही दोनों उस गिरोह से अलग होकर अपना एक अलग गिरोह बनाया था. एसपी ने बताया कि दोनों ही मोस्ट वांटेड अपराधी की लिस्ट में शामिल थे. फिलहाल पुलिस सभी बिंदुओं पर जांच कर रही है


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news