लोहरदगा में दो नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी, पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 11 आरोपियों को दबोचा, पढ़ें पूरा मामला   

    लोहरदगा में दो नाबालिग बच्चियों से दरिंदगी, पुलिस ने तीन नाबालिग सहित 11 आरोपियों को दबोचा, पढ़ें पूरा मामला   

    लोहरदगा(LOHARDAGA):झारखंड के लोहरदगा जिला से मानवता को शर्मसार करनेवाली घटना सामने आई है.जहां बगडू थाना क्षेत्र में दो नाबालिक लड़कियों के साथ सामूहिक दुष्कर्म की वारदात हुई है.वहीं इसकी सूचना मिलते ही पुलिस ने जांच शुरु की और मामले में संलिप्त 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है.  

    दोनों पीड़िता सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई हुई थी

     एसडीपीओ ने बताया कि दोनों पीड़िता सेन्हा थाना क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के घर बर्थडे पार्टी में गई हुई थी, वहां से लौटने के क्रम में बारिश होने की वजह से बगडू बाजारटांड़ के पास एक परिचित के घर में दोनों नाबालिग शाम में रुक गई, यहां पहले से मौजूद लड़कों ने दोनों के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया, जिसकी वजह से एक नाबालिग बेहोशी की हालत में चली गई. घटना की भनक लगने पर ग्रामीणों ने कुछ युवकों को मौके से धर दबोचा और बगडू पुलिस के हवाले कर दिया.  

    पुलिस ने 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं

     वहीं पुलिस ने बेहोश पड़ी नाबालिग को सदर अस्पताल पहुंचाया. दोनों लड़कियों का मेडिकल जांच कराया गया है. पीड़िता के बयान के आधार पर बगडू थाना कांड संख्या 05/24 मे केस दर्ज कर 11 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है. इनमें तीन आरोपी नाबालिग हैं. एसडीपीओ श्रद्धा केरकेट्टा ने बताया कि लड़कियां बर्थडे पार्टी मनाने सेन्हा थाना क्षेत्र में गई हुई थी,इसी बीच वारदात को अंजाम दिया गया.कुछ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया है, इनमें तीन नाबालिग हैं.पुलिस गहराई से पूरे मामले की छानबीन कर रही है.   

    रिपोर्ट-गौतम लेनिन  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news