भोलेनाथ के दो दिव्यांग भक्तों ने पेश की भक्ति और दोस्ती की अटूट मिसाल,पढ़ें रियल लाइफ के जय-वीरु की कहानी

    भोलेनाथ के दो दिव्यांग भक्तों ने पेश की भक्ति और दोस्ती की अटूट मिसाल,पढ़ें रियल लाइफ के जय-वीरु की कहानी

    सुलतानगंज(SULTANGANJ): सावन के महीने में बाबा बैधनाथ की भक्ति के अलग अलग रंग देखने को मिल रहे हैं. परेशानियां कितनी भी हो लेकिन भोलेनाथ की भक्ति में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं. सुलतानगंज उत्तरवाहिनी तट पर ऐसे ही दो अनोखे भक्त मिले जो दोनों पैर से पूरी तरह दिव्यांग है. सबसे खास बात यह है कि दोनों वर्षों पुराने मित्र हैं  और दोनों विगत दस वर्षों से सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा से जल लेकर बैधनाथ धाम को जाते हैं. रास्ते में लोग उन्हें दिव्यांग दोस्त बम के नाम से जानते हैं. साथ ही दोनों के जज्बे को भी सराहते हैं. दरअसल ये दोनों दोस्त बचपन से दिव्यांग हैं. दोनों पटना के मसौढ़ी के रहने वाले हैं. दिव्यांग राजू ने बताया कि मसौढ़ी में दुर्गा मंदिर में वर्षों पहले दोनों एक दूसरे से मिले थे तभी से दोस्ती की शुरुआत हुई और दोनों दस वर्षों से बगैर किसी महत्वाकांक्षा के बाबा बैधनाथ धाम जाते हैं और चार दिनों में पहुंचते हैं. बाबा बैद्यनाथ के दोनों अनन्य भक्त महादेव से कुछ नहीं मांगते हैं.

    बता दें कि सुलतानगंज उत्तरवाहिनी गंगा तट से लाखों श्रद्धालु कांवड़ में जल लेकर बैधनाथ धाम जाते हैं. यहां से बोलबम का जयकारा लगाते बैधनाथ धाम को रवाना हो जाते हैं. ऐसे में ये दोनों विकलांग दोस्त भी सुल्तानगंज से देवघर की 105 किलोमीटर की कठिन यात्रा करते हैं. पिछले 10 सालों से चले आ रहे जय वीरू की दोस्ती की हर कोई प्रशंसा कर रहा है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news