रांची: बुंडू में तीन अपराधियों ने की सरेआम गोलीबारी, एक को लगी गोली

    रांची: बुंडू में तीन अपराधियों ने की सरेआम गोलीबारी, एक को लगी गोली

    रांची(RANCHI): रांची जिले में अपराधियों के हौसले बुलंद हैं. कहीं भी और कभी भी गोलीबारी हो रही है. किसी की हत्या हो जा रही है, लूटपाट हो जा रही है. अपराधियों में पुलिस का खौफ नहीं रहा है. ताजा मामला बुंडू अनुमंडल में हुआ है जिसमें तीन अपराधियों ने एक व्यक्ति को गोली मार दी है. घायल  व्यक्ति को हॉस्पिटल भेजा गया है.

    जानिए कहां पर हुआ है यह हमला

    पुलिस सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार बुंडू थाना क्षेत्र में बाइक सवार तीन अपराधियों ने रोशन लाल भगत को सरेआम गोली मार दी. गोलीबारी में रोशन लाल भगत गंभीर रूप से घायल हो गए हैं. यह घटना बारुहातू गांव की है. घटना के बाद पुलिस पहुंचकर छानबीन कर रही है.सदर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी के नेतृत्व में छापेमारी की जा रही है. हमले के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है.

    रांची का शहरी इलाका हो या फिर ग्रामीण, सभी जगह अपराधी बेखौफ

    राजधानी रांची का शहरी इलाका हो या फिर ग्रामीण क्षेत्र,सभी जगह अपराधी बेखौफ हो गए हैं. पिछले एक सप्ताह में शहर के कई क्षेत्र में हत्या, गोलीबारी, लूटपाट, चेन छिनतई,चोरी जैसी घटनाएं हुई हैं. यहां तक कि रंगदारी की भी घटनाएं हो रही हैं. पुलिस लापरवाह बनी हुई है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news