धनतेरस पर गुमला में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं, तीन अलग-अलग हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, जानिए पूरी खबर

    धनतेरस पर गुमला में दर्दनाक सड़क दुर्घटनाएं, तीन अलग-अलग हादसे में आधा दर्जन लोग घायल, जानिए पूरी खबर

    गुमला (GUMLA) : गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र में शुक्रवार की देर शाम को तीन अलग-अलग सड़क दुर्घटनाओं में आधा दर्जन लोग घायल हुए हैं. वहीं गंभीर स्थिति में तीन लोगों को रांची का रिम्स अस्पताल रेफर कर दिया गया है.  

    छह लोग हुए घायल

    गुमला जिला के भरनो थाना क्षेत्र में देर शाम को हुए सड़क दुर्घटना में 6 लोग घायल हुए हैं.पहला दुर्घटना एनएच 23 राँची गुमला मुख्य मार्ग के दुम्बो चौक के पास हुई,जिसमें दो बाइकों की टक्कर में अम्बवा गाँव नीवासी कपिल उरांव(45)उसकी पत्नी पुनिया उरांव(40)और पुत्र मनीष उरांव(14)गम्भीर रूप से घायल हो गए. दुर्घटना के बाद भरनो पुलिस ने तीनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भरनो पहुँचाया. वहीं दूसरी दुर्घटना एनएच 23 पर खरवागढ़ा के समीप हुई जिसमें सड़क पर पैदल चल रहे भरनो नीवासी शम्भू सिंह(35)को अज्ञात वाहन ने धक्का मार कर फरार हो गया. जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया, इसे भी पुलिस ने अपने जीप में उठाकर भरनो अस्पताल पहुँचाया.

    घायलों को लाया रांची रिम्स किया गया रेफर

    वहीं तीसरी दुर्घटना महादेव चैगरी नदी के समीप हुई, जिसमें बाईट सवार मां बेटा अनियंत्रित होर बाइक से गिरकर गम्भीर रूप से घायल हो गये, जिसमे दुम्बो कांसीटोली नीवासी बलभद्र उरांव(38)और उसकी माँ भिंसरीया देवी(55)शामिल है. सभी घायलों को भरनो अस्पताल में थानेदार कृष्ण कुमार तिवारी,मिचराय पाड्या,कांग्रेस प्रखंड अध्यक्ष आशीष नाथ शाहदेव,उपाध्यक्ष मोख्तार आलम व पत्रकारों तथा ग्रामीणों के सहयोग से डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार करने के बाद गम्भीर रूप से घायल शम्भू सिंह, कपिल उरांव और पुनिया उरांव को बेहतर उपचार के लिए रिम्स रांची रेफर कर दिया गया.और बाकी के घायलों को प्राथमिकता उपचार के बाद छुट्टी दे दी गयी.

     

    रिपोर्ट. सुशील कुमार

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news