गढ़वा में दर्दनाक घटना: बम से गाय का जबड़ा उड़ा, जानिए कैसे हुआ हादसा

    गढ़वा में दर्दनाक घटना: बम से गाय का जबड़ा उड़ा, जानिए कैसे हुआ हादसा

    गढ़वा(GARHWA)- गढ़वा जिले में एक दर्दनाक घटना हुई है. इसमें एक गाय के मुंह में बम फट गया जिस कारण उसका जबड़ा उड़ गया. यह घटना शहर थाना क्षेत्र के चिरौजिया गांव में की है.

    कैसे हुआ यह हादसा, जानिए

    जानकारी के अनुसार गाय बेरवाटांड़ अरंगी पहाड़ी के पास घास चर रही थी. तभी अचानक जोर की आवाज हुई. गाय का मालिक हरिद्वार यादव दौड़े-दौड़े वहां पहुंचा तो देखा कि गाय खून से लथपथ है और छटपटा रही है. तुरंत उसे पशु अस्पताल ले जाया गया लेकिन इलाज के दौरान गाय की मौत हो गई. इस संबंध में गढ़वा थाने में अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराया गया है.

    कैसे आया खेत में बम

    खेत में रखे बम के पानी आने के कारण गाय की मौत हो गई.आखिर बम यहां कैसे पहुंच गया. जानकार बताते हैं कि जंगली सूअर को मारने की नीयत से पहाड़ी के आसपास खेतों में बम रखे जाते हैं. ऐसे ही बम के कारण गाय की मौत हुई.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news