धनबाद के चासनाला में फटी जमीन, दिख रही है बड़ी -बड़ी दरारें, जानिए क्या कह रहे हैं ग्रामीण 

    धनबाद के चासनाला में फटी जमीन, दिख रही है बड़ी -बड़ी दरारें, जानिए क्या कह रहे हैं ग्रामीण 

    धनबाद(DHANBAD): कोयलांचल में जमीन  फटने की घटनाये लगातार हो रही है. ऐसी घटनाओं से केवल बीसीसीएल ही परेशान नहीं है. अब तो धसान की घटनाओं से सेल मैनेजमेंट भी परेशानी में आ गया है.  बीसीसीएल की  कोलियरी के अगल-बगल क्षेत्रों में धसान के कारण गोफ  बनने की घटनाएं लगातार हो रही है लेकिन गुरुवार की सुबह सेल ,चासनाला में जमीन  फटने   की एक बड़ी घटना हो गई.  यह घटना टासरा प्रोजेक्ट में हुई है. इसके बाद से तो इलाके में कोहराम मच गया.  ग्रामीण दहशत में आ गए.  प्रबंधन पर तरह-तरह के आरोप लगाने लगे.  कह रहे थे  कि गनीमत है कि बस्ती में घटना नहीं घटी, अन्यथा आज बड़ा हादसा हो सकता था.  यह वही  चासनाला है, जहां 375  लोगों की जल समाधि हो गई थी.  

    जोरदार आवाज़ के साथ जमीन फटी और धसान होने लगा 

    आज फिर इस घटना ने लोगों को उस दिन की याद ताजा करा दी है.  गुरुवार की  सुबह अभी लोग सो कर उठे भी नहीं थे कि धसान की एक बड़ी घटना घट गई. जोरदार आवाज के साथ जमीन फट गई. जमीन पर  3 से 5 फीट की दरारें दिख रही है. घटनास्थल से 50 मीटर की दूरी पर बस्ती है. बस्ती वाले दहशत में है. बस्ती वालो ने   प्रोजेक्ट के काम को रुकवा दिया है. कह रहे है कि कभी भी  अनहोनी हो सकती है. जन विकास संगठन के लोगों ने मांग की है कि सेल प्रबंधन एकमुश्त 224 एकड़ जमीन का अधिग्रहण करें और सभी को मुआवजा और स्थाई आवास दे.  उनका कहना है कि इलाके में कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है और इसकी पूरी जिम्मेवारी प्रबंधन पर होगी.

    रिपोर्ट: शांभवी सिंह


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news