धनबाद में "सनकी कार" की सनक का आज पांचवा दिन,लेकिन जांच को पांच कदम भी नहीं चली है पुलिस,जानिए चोटिल अधिकारी पुत्र का क्या है हाल 

    धनबाद में "सनकी कार" की सनक का आज पांचवा दिन,लेकिन जांच को पांच कदम भी नहीं चली है पुलिस,जानिए चोटिल अधिकारी पुत्र का क्या है हाल 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद धैया सड़क पर "सनकी कार" की सनक का आज पांचवा दिन है. लेकिन 5 दिन में धनबाद पुलिस 5 कदम भी नहीं चली है. जहां थी, वही खड़ी है. बातें जरूर गोलमोल  कर  रही है. इस बीच सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर राणा और मानसी दास ट्रेंड करने लगा है. लोगों ने न्याय मांगी है. 9 जून की रात झरिया विधायक पूर्णिमा नीरज सिंह के देवर हर्ष सिंह के वाहन पर सनक सवार हो गई थी.  इस सनक ने पति और पत्नी की जान ले ली और बेटे को सासंत में डाल दिया. बेटा ऋषभ अभी भी वेंटिलेटर पर है. डॉक्टरों के अनुसार उसकी हालत में सुधार नहीं दिख रहा है. वह दुर्गापुर में जिंदगी और मौत से जूझ रहा है.

    मजबूत घरानों के आगे पुलिस की कार्रवाई पड़ी शिथिल

    पुलिस अपनी शिथिलता से खुद की किरकिरी करा रही है. यह भी दिखने लगा है कि मजबूत घरानों के आगे पुलिस की कार्रवाई कैसे शिथिल पड़ जाती है. वायरल सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि कार पर सनक सवार थी और किनारे से बाइक पर जा रहे लोगों को रौदते हुए पलट गई. निश्चित रूप से इस फॉर्च्यूनर कार में कुछ और लोग सवार होंगे. उन्हें भी चोट लगी होगी. वह लोग कहां इलाज करा रहे हैं, इसका भी अभी तक पुलिस खुलासा नहीं कर पाई है. कार की जो हालत है, उसे देखने से ऐसा लगता है कि उसमें सवार लोग भी इलाज के लिए कहीं न कहीं भर्ती होंगे. हो सकता है कि धनबाद, बंगाल से बाहर वह कहीं अपना इलाज करा रहे हो. दुर्घटनाग्रस्त फॉर्च्यूनर कार से मोटी सोने की चेन भी मिलने की चर्चा है. आखिरी यह किसकी थी. फॉर्च्यूनर कार पर सनक  देर रात को क्यों सवार हुई, यह सब ऐसे प्रश्न है जिसका जवाब लोग जानना चाह रहे हैं. लेकिन पुलिस इस पर सिर्फ गोल मटोल बातें कर रही है.

    ऋषभ दुर्गापुर मिशन अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा

    शुक्रवार की देर रात यह दिल दहलाने वाली घटना घटी. इस घटना में बीसीसीएल अधिकारी राणा दास और उनकी पत्नी मानसी दास की मौत हो गई. बेटे ऋषभ दुर्गापुर मिशन अस्पताल में जीवन और मौत से जूझ रहा है. सीसीटीवी फुटेज में साफ दिख रहा है कि बाइक सवार अपने लेन पर सड़क के किनारे चल रहा है लेकिन गलत दिशा से तेज गति से आई गाड़ी ने पलक झपकते ही सभी को रौंद दिया. बाइक को घसीटते हुए काफी दूर तक ले गई. पुलिस कहती है कि तमाम फुटेज निकालकर वह जांच कर रही है, तो क्या इस फुटेज से यह साफ नहीं हो रहा है कि कार से दुर्घटना के बाद कौन लोग बाहर निकले, फॉर्च्यूनर कौन चला रहा था, क्यों रेस लगी थी, इसका अभी तक पता नहीं चल पाया है. इधर, दुर्घटना का एक फुटेज वायरल होने के बाद कतरास में सोशल मीडिया में जस्टिस चाहिए की मांग उठने लगी है .सवाल उठता है कि यह जस्टिस देगा कौन. कोयला अधिकारी भी इस दुर्घटना और अब तक पुलिस की सुस्ती से आक्रोशित हैं.

    रिपोर्ट: धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news