शुक्ल पक्ष की द्वितीय का है आज शुभ दिन, बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़  

    शुक्ल पक्ष की द्वितीय का है आज शुभ दिन, बाबा धाम में उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़  

    देवघर(DEOGHAR): आषाढ़ मास की शुक्ल पक्ष की आज द्वितीय तिथि है. जिसे रथ द्वितीय भी कहते हैं. आज रथयात्रा है. सनातन धर्म में रथयात्रा का खास महत्व है. यही कारण है कि आज के दिन बाबा मंदिर में श्रद्धालुओं की अपार भीड़ उमड़ पड़ी है. श्रद्धालुओं को कतारबद्ध तरीके से सुलभ जलार्पण कराने के लिए मंदिर प्रबंधन के द्वारा बेहतर व्यवस्था की गई है. आज के दिन कोई भी शुभ कार्य बिना पूछे किया जा सकता है. तिथि और दिन के हिसाब से आज शुभ कार्यों के लिए शुभ संयोग माना जा रहा है.

    ये भी पढ़ें:

    भगवान जगन्नाथ की पूजा को लेकर भक्त उत्साहित, लोगों की उमड़ी भीड़

    मंदिर में हो रहे हैं कै धार्मिक अनुष्ठान

    यही कारण है कि बाबा बैद्यनाथ के दरबार में बड़ी संख्या में धार्मिक अनुष्ठान किए जा रहे हैं. खासकर मुंडन और जनेऊ करवाने वालों का तांता लगा हुआ है. जानकार की मानें तो बाबा मंदिर में आज के दिन धार्मिक अनुष्ठान कराने की सदियों से परंपरा चली आ रही है. जनेऊ और मुंडन को लेकर लोगों को 1 साल से इंतजार इसी दिन का होता है. आज के दिन बाबा बैद्यनाथ पर गंगाजल, बेलपत्र, दूध, घी, चावल,शक्कर इत्यादि चढ़ाने से विशेष फल की प्राप्ति होती है. आज के दिन बाबा बैद्यनाथ को दूध में केसर, इत्र मिलाकर स्नान कराया जाता है.

    रिपोर्ट: रितुराज सिन्हा, देवघर  

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news