टीएनपी डेस्क (TNP DESK):-गुमला में तीन लाख रुपए का नाम नक्सली राजेश उरांव पुलिस की मुठभेड़ में मारा गया . उसकी तलाश एनआईए को भी थी. यह एनकाउंटर की गुरुवार को सदर थाना क्षेत्र के अंजनधाम जाने वाले रास्ते क्षेत्र में हुई है. राजेश के ऊपर झारखंड पुलिस ने दो लाख और एनआईए ने एक लाख का इनाम का एलान कर रखा था . राजेश उरांव मूल रूप से घाघरा थाना के हुटार गांव रहने वाला था. वह पिछले कई सालों से पुलिस के लिए चुनौती बना था .राजेश रंथू उरांव और लाज़िम अंसारी के दस्ते का सक्रिय सदस्य था. उसपर गुमला और लातेहार जिला के थानों में कई मामले दर्ज है.
चार पुलिसकर्मियों की हत्या का था आरोपी
बता दें कि राजेश उरांव 17 जुलाई 2022 को लातेहार के चंदवा मे चार पुलिसकर्मियों की हत्या की थी. जिसके बाद से ही एनआईए लगातार राजेश उरांव की तलाशी कर रही थी. एनआईए ने राजेश के घर पर भी कई बार छापेमारी की लेकिन वह हर बार पुलिस और एनआईए को चकमा देने में नाकाम हो जाता था.
Thenewspost - Jharkhand
4+

