ऑपरेशन लोटस’ हावड़ा में बेनकाब-  कैश के साथ पकड़े गए विधायकों को सस्पेंड करने के बाद कांग्रेस बोली

    ऑपरेशन लोटस’ हावड़ा में बेनकाब-  कैश के साथ पकड़े गए विधायकों को सस्पेंड करने के बाद कांग्रेस बोली

    रांची(RANCHI): भारी मात्रा मे नकद कैश के साथ बंगाल में पकडे गए झारखंड के तीन कांग्रेसी विधायक सस्पेंड कर दिये गए हैं. यह खबर दिल्ली से रांची पहुंच रही है. इधर, कांग्रेस महासचिव जयराम रमेश ने ट्वीट करते हुए लिखा, ”झारखंड में भाजपा का ‘ऑपरेशन लोटस’ आज रात हावड़ा में बेनकाब हो गया. दिल्ली में ‘हम दो’ का गेम प्लान झारखंड में वही करने का है, जो उन्होंने महाराष्ट्र में ई-डी(एकनाथ शिंदे-देवेंद्र फडणवीस) की जोड़ी से करवाया.’’

    कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष राजेश ठाकुर ने आरोप लगाए हैं कि भाजपा पैसे के दम पर सरकार गिराने की साजिश रच रही है. झारखंड में भी महाराष्ट्र की तरह खरीद-फरोख्त कर सरकार को अस्थिर करने की कोशिश की जा रही है.

    बता दें कि पश्चिम बंगाल के हुगली में झारखंड के तीन विधायकों जामताड़ा के इरफान अंसारी, खिजरी के राजेश कच्छप और कोलेबिरा के विक्सल कौंगाड़ी को गाड़ी में भारी मात्रा में कैश के साथ हिरासत में लिया गया था. गिनती के बाद 48 लाख रुपये मिले. इसके बाद तीनों विधायकों को छोड़ दिया गया है. इन्होंने बताया कि वे गाड़ी खरीदने के लिए आए थे.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news