झरिया के निरंजन तांती और धंनजय हत्याकांड में यूपी से तीन गिरफ्तार 

    झरिया के निरंजन तांती और धंनजय हत्याकांड में यूपी से तीन गिरफ्तार 

    धनबाद(DHANBAD): झरिया के बहुचर्चित निरंजन तांती  एवं धनंजय यादव हत्याकांड में तीन आरोपियों की गिरफ्तारी का पुलिस ने दावा किया है. सिंदरी डीएसपी अभिषेक कुमार ने बुधवार को बताया कि तीन आरोपियों की गिरफ्तारी की गई है.  उनकी गिरफ्तारी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर से हुई है.  मुख्य आरोपी रामबाबू धिक्कार  को पकड़ने के लिए पुलिस लगातार छापामारी कर रही है.  जिन तीन लोगों को गिरफ्तार किया गया है, उनमें कैलाश धिक्कार , दुखनी देवी और करण  धिक्कार  शामिल हैं .  कैलाश धिक्कार  निरंजन तांती  और धनंजय यादव  हत्याकांड का आरोपी है.  झरिया के सिंह नगर में 19 जनवरी को  निरंजन तांती  की हत्या हुई थी.  

    पहली अगस्त को हुई थी निरंजन तांती की हत्या 

    उसके बाद पहली अगस्त को धनंजय यादव की हत्या उसके घर में घुसकर कर दी गई. धनंजय यादव को पहले चाकू घोंपा  गया, उसके बाद गोली मारी गई.  इस घटना के बाद लोगों ने प्रदर्शन भी किया.  पुलिस पर पथराव  भी किए गए, लेकिन अभी भी मुख्य आरोपी रामबाबू धिक्कार  पुलिस पकड़ से बाहर है. निरंजन तांती  हत्याकांड के बाद उस समय के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष दीपक प्रकाश भी  धनबाद पहुंचे थे और कहा था कि निरंजन तांती  के हत्यारे की गिरफ्तारी के लिए धनबाद  से लेकर रांची तक आंदोलन होगा. इधर, धनंजय यादव के हत्या के बाद लगातार कई दिनों तक झरिया उबलती  रही.  तरह-तरह के आरोप लगाए जाते रहे. पुलिस पर शिथिलता के भी आरोप है. 

    रिपोर्ट -धनबाद ब्यूरो 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news