राजभवन के पास पहुंची हजारों की संख्या में साहिया,कहा दो हजार में कैसे चलाएं घर

    राजभवन के पास पहुंची हजारों की संख्या में साहिया,कहा दो हजार में कैसे चलाएं घर

    रांची(RANCHI): राजभवन धरना स्थल के पास हर दिन कोई ना कोई अपनी पीड़ा लेकर प्रदर्शन करने पहुंचता है.अब उस जगह को लोग धरना स्थल के नाम से ही जानने लगे हैं. शुक्रवार को हजारों की संख्या में राज्य के विभिन्न जिलों से साहिया अपनी मांग को लेकर पहुंची. साहिया साथी का धरना भारतीय मजदूर संघ के बैनर तले किया गया.

    साहिया साथी की मांग उन्हें 18 हजार रुपये की राशि दी जाए

    स्वास्थ्य विभाग की ओर से साहिया साथी के कंधे पर बड़ी जिम्मेवारी होती है. उन्हें पंचायत और टोला के सभी बच्चों का टीकाकरण से लेकर गर्भवती महिलाओं की देख रेख भी इतना ही नहीं कोरोना काल में यही वह महिला थी जो अपने जान की परवाह किए बगैर बाहर घूम रही थी. जो भी गांव में दूसरे जगहों से आता था उन्हें आईसोलेशन सेंटर तक पहुंचाती थी. उस वक्त उन्हें सम्मान दिया जा रहा था लेकिन अब खुद की मांग को लेकर वह घरना करने को मजबूर है. साहिया साथी की मांग है कि उन्हें 18 हजार रुपये की राशि दी जाए वह दो हजार में कार्य कैसे करेंगी.  

    साहिया की ड्यूटी 24 घंटे रहती है. लेकिन उन्हें राशि कितना मिलता है बस दो हजार. आखिर कोई दो हजार में कैसे अपना जीवन बिता सकता है. दो हजार रुपये में क्या होगा. यह सब सवाल लेकर आज एक दिवसीय धरणा दिया है. हजारों की संख्या में साहिया ने एक सुर में कहा है कि मांग पर विचार नहीं किया जाएगा तो बड़े आंदोलन की रूप रेखा तैयार की जाएगी. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news