पब्लिक इंटरेस्ट में एसपी की अपील, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सदैव सुरक्षित रहें ! 

    पब्लिक इंटरेस्ट में एसपी की अपील, ट्रैफिक नियमों का पालन करें और सदैव सुरक्षित रहें ! 

    हजारीबाग (HAZARIBAGH):  जिले के एसपी मनोज रतन चोथे के आदेशानुसार ट्रेफिक अवेयरनेस फैलाने के लिए एक छोटी प्रयास की गई. खासकर वैसे बालकों से जो अभी नाबालिक हैं और टू व्हीलर स्कूटी और मोटरसाईकिल चलाते हुए पाए गए. इसी को लेकर ट्रैफिक इन्स्पेक्टर रोहित कुमार ने ट्रैफिक अवेयरनेस को लेकर जागरूकता अभियान चलाया. 

    बिना लाइसेन्स के गाड़ी चलाने वालों का काटा गया चालान

    इस जागरूकता अभियान में बिना लाइसेन्स के गाड़ी चलाते हुए नाबालिग बच्चों को पकड़ा गया. जिसके बाद बच्चे के परिजनों को बुलाकर बच्चों के समक्ष बच्चों और गार्जियन को समझाया गया. आम पब्लिक से भी अपील की गई कि ट्रैफिक नियमों का पालन करें ओर सदैव सुरक्षित रहें. हजारीबाग ट्रैफिक पुलिस आपके सुरक्षा के लिए सदैव खड़ा है. 

    रिपोर्ट: राकेश कुमार, हजारीबाग


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news