सोहराय पर इस बार दो दिनों की सरकारी छुट्टी, कल की कैबिनेट में मिल सकती है प्रस्ताव को मंजूरी

    सोहराय पर इस बार दो दिनों की सरकारी छुट्टी, कल की कैबिनेट में मिल सकती है प्रस्ताव को मंजूरी

    रांची (RANCHI): झारखंड सरकार इस बार जनजातीय समुदाय के प्रमुख त्योहार सोहराय पर दो दिनों की छुट्टी देने की तैयारी में है. कार्मिक एवं प्रशासनिक विभाग ने वर्ष 2026 के लिए सरकारी छुट्टियों की सूची तैयार कर कैबिनेट को भेज दी है. यह प्रस्ताव 8 दिसंबर को होने वाली कैबिनेट बैठक में पेश किया जाएगा.

    सोहराय जनजातीय संस्कृति का महत्वपूर्ण पर्व है, जिसे झारखंड के विभिन्न इलाकों में बड़े उत्साह से मनाया जाता है. यह त्योहार आमतौर पर दिवाली के बाद कार्तिक अमावस्या पर मनाया जाता है. सोहराय मुख्य रूप से पशुओं की पूजा और सम्मान से जुड़ा त्योहार है.

    वर्ष 2025 में रांची और आसपास के क्षेत्रों में यह त्योहार 21 अक्टूबर को मनाया गया था. इस समय घरों की सफाई, मरम्मत और सजावट की जाती है. वहीं संताल परगना इलाके में जनवरी 2025 में सोहराय 10 से 15 जनवरी के बीच मनाया गया था, जिसमें उपवास, पूजा और घरों की सजावट प्रमुख रही.

    झारखंड स्कूल कैलेंडर 2025 में इस पर्व पर छुट्टी शामिल नहीं की गई थी, जिस वजह से शिक्षकों में नाराजगी थी. इस साल छुट्टी मिलने से लोगों में खुशी की उम्मीद है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news