धनबाद में डेंगू ने पसारे पांव ,जानिए क्या तैयारी  है विभागों की 

    धनबाद में डेंगू ने पसारे पांव ,जानिए क्या तैयारी  है विभागों की 

    धनबाद(DHANBAD): धनबाद में डेंगू ने पांव पसारना शुरू कर दिया है.  एक आंकड़े के मुताबिक 35 से अधिक संभावित डेंगू मरीजों की संख्या पहुंच गई है. इनमें से 2-4 ठीक भी हुए है. स्वास्थ्य विभाग ने डेंगू का डाटाबेस तैयार किया है और उसके आधार पर मॉनिटरी की जा रही है. इधर, शहर के झरनापड़ा इलाके में रहने वाले कम से कम 6 लोगों में डेंगू के लक्षण पाए गए है. सभी का इलाज एक निजी नर्सिंग होम में चल रहा है.  तेज बुखार, बदन दर्द आदि की शिकायत के बाद उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है. इस सूचना के बाद स्वास्थ्य विभाग अलर्ट हो गया है. 
     
    इलाके में शुरू हुई कंटेनर सर्वे की तैयारी

     इलाके की कंटेनर सर्वे की तैयारी चल रही है.  सभी संभावित मरीज इलाके में 500 मीटर के दायरे में रह रहे है. सभी के लक्षण एक ही तरह के हैं, फिलहाल धनबाद के SNMMCH में डेंगू की जांच शुरू की गई है.  किट्स  की कमी है, इसकी सप्लाई होते ही सदर अस्पताल में भी शुरू कर दी जाएगी.  इधर, डेंगू के संभावित मरीजों की संख्या के बढ़ने के कारण निगम भी सक्रिय हो गया है.  मच्छर मारने और डीडीटी के छिड़काव का काम शुरू  किया गया है.  नालियों की सफाई के बाद यह छिड़काव किया जा रहा है.  आपको बता दें कि बेमौसम बरसात के कारण शहर में मच्छर का प्रकोप बढ़ गया है.  गुरुवार को कई इलाकों में छिड़काव का काम किया गया.  फॉकिंग मशीनों को भी सक्रिय कर दिया गया है.  लोगों से घर में ,घर से बाहर अथवा आसपास के इलाकों में जमा  पानी को नहीं रखने का अनुरोध किया जा रहा है. 


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news