दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर 

    दो बाइक की जोरदार टक्कर में एक व्यक्ति की मौत, एक गंभीर 

    पलामू (PALAMU): जपला-हैदरनगर मुख्य पथ के दातानागर के पास गुरुवार को दो बाइक की आमने सामने टक्कर में  दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. 

    अस्पताल जाने के क्रम में हुई मौत

    घायलों में हैदरनगर थाना क्षेत्र के सिमरसोत गांव निवासी रंजन शर्मा और मोहम्दगंज थाना क्षेत्र के संहार बिहरा गांव निवासी पप्पु कुमार शामिल है. स्थानीय लोगों ने घटना की सूचना हुसैनाबाद पुलिस को दी. सूचना मिलते ही पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर स्थानीय लोगों के सहयोग से दोनों घायलों को अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में भर्ती कराया. चिकिसकों ने दोनों का प्राथमिकी उपचार करने के बाद रंजन शर्मा की स्थिति को गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए मेदिनीनगर रेफर कर दिया. मेदिनीनगर ले जाने के क्रम में लठया गांव के पास उसकी मौत हो गई. पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले कर पोस्टमार्टम के लिए अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद भेज दिया है. जबकि पप्पु कुमार का इलाज अनुमंडलीय अस्पताल हुसैनाबाद में किया जा रहा है. 

    रिपोर्ट: जफर हुसैन, पलामू


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news