अगले एक घंटे में इस इलाक़े में होगी मुसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली की भी चेतावनी

    अगले एक घंटे में इस इलाक़े में होगी मुसलाधार बारिश, आकाशीय बिजली की भी चेतावनी

    रांची (RANCHI): झारखंड में इन दिनो मानसून का असर व्यापक रूप से देखने को मिल रहा है और इसी के साथ मौसम ने अपना मिजाज बदल भी लिया है. ऐसे में मॉनसून की शुरुआती कुछ दिनों में ही बारिश ने राजधानी राँची सहित कई जिले के हिस्सों को जलमग्न कर दिया था, जिससे सड़कों और मोहल्लों में जलजमाव की स्थिति उत्पन्न हो गई था. 

    ऐसे में इन दिनों कभी गरज के साथ बारिश हो रही है तो वहीं दूसरी ओर वज्रपात भी अपना कहर खूब बरसा रहा है. ऐसे में मौसम विभाग की तरफ से बोकारो, देवघर, धनबाद, गिरिडीह, जामताड़ा, पलामु, रांची जिले के कुछ भागों में अगले एक से तीन घंटे में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश हो सकती है. साथ ही इस दौरान मेघ गर्जन की भी संभावना जताई गई है और साथ में जिले के कुछ स्थानों पर तेज हवा (हवा की गति 30-40 कि.मी. प्रति घंटे तक) भी देखी जा सकती है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news