दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की सलामती और बेहतर स्वास्थ के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में रूद्राभिषेक कर मांगी गई मन्नत

    दिशोंम गुरु शिबू सोरेन की सलामती और बेहतर स्वास्थ के लिए रांची के पहाड़ी मंदिर में रूद्राभिषेक कर मांगी गई मन्नत

    रांची (RANCHI): झारखंड में इन दिनों हर किसी की जुबान पर दिशोंम गुरु शिबू सोरेन के लिए दुआएँ और प्रार्थनाएँ ही सुनने को मिल रही है. हालांकि हाल ही में उनकी तबीयत को लेकर ताज़ा अपडेट ये है कि फिलहाल गुरु जी की स्थिति स्थिर है. फिर भी उनके बेहतर स्वास्थ्य लाभ के लिए राज्य के मंदिर से लेकर मस्जिद, चर्च से लेकर गुरुद्वारे तक दुआएँ मांगी जा रही है. इसी कड़ी में सोमवार को रांची के प्रसिद्ध पहाड़ी मंदिर में अबुआ अधिकार मंच के लोगों ने शिबू सोरेन के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना के साथ रूद्राभिषक का आयोजन किया था.

    गौरतलब है कि शिबू सोरेन दिल्ली के गंगाराम अस्पताल में भर्ती हैं. वहीं उनके बेहतर स्वास्थ्य की कामना के साथ भक्तिभाव के साथ पहाड़ी मंदिर में आयोजित रूद्राभिषेक कार्यक्रम में बड़ी संख्या में श्रद्धालु और शिबू सोरेन को चाहने वाले लोग शामिल हुए. पंडितों ने पूरे विधि- विधान और मंत्राच्चचार से पूजा- अर्चना कराई. इसके बाद प्रसाद वितरण का कार्यमक्रम भी हुआ. साथ ही हर किसी ने शिवलिंग पर शीश नवाकर गुरुजी के स्वास्थ्य के लिए पहाड़ी बाबा से विनती भी की है.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news