झारखंड में अगले तीन दिन तक जोरदार बारिश की संभावना, आज इन जिलों में ब्लू अलर्ट, पढ़ें IMD का खुश करनेवाला अपडेट

    झारखंड में अगले तीन दिन तक जोरदार बारिश की संभावना, आज इन जिलों में ब्लू अलर्ट, पढ़ें IMD का खुश करनेवाला अपडेट

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):झारखंड में इन दिनों भारी बारिश हो रही है क्योंकि मानसून पूरी तरह से सक्रिय है. वहीं लागातार  बारिश की वजह से नदियां उफान पर है तो वहीं नदी नाले भर जाने से कई इलाको में घर में बरसात का पानी घुस चुका है जिसकी वजह से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है, दूसरी तरफ बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती परिसंचरण का असर झारखंड में फिर से बढ़ गया है.

    बुधवार को सबसे अधिक बारिश बोकारो में हुई

    पीछले 24 घंटे में राजधानी रांची समेत अन्य जिलों को बात करें तो सबसे अधिक बारिश बोकारो जिले में 172.5 मिलीमीटर हुई. वही सबसे अधिक तापमान सरायकेला जिले में 35.5 डिग्री सेल्सियस तो वहीं सबसे कम तापमान चाईबासा जिले में दर्ज किया गया. वहीं आज यानि गुरुवार के मौसम की बात की जाए तो आज भी झारखंड अच्छी बारिश की संभावना जताई गई है.

     पढ़ें IMD का खुश करनेवाला अपडेट

    मौसम वैज्ञानिक अभिषेक आनंद की माने तो 2 दिनों के अंतराल के बाद फिर से मानसून झारखंड में पूरी तारीख से एक्टिव है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में बने साईक्लोनिक सर्कुलेशन का असर अब तीव्र हो चुका है. मौसम विभाग के अनुसार पूरे राज्य में आज अच्छी खासी बारिश होगी. आज झारखंड में 100 से 75% तक बारिश हो सकती है. वही भारी बारिश और वज्रपात की संभावना को देखते हुए कई जिलों में मौसम विभाग अलर्ट जारी किया है. वहीं झारखंड में बारिश का डिफिशिएंसी रेट भी सामान्य हो चुका है, अभी डिफिशिएंसी  रेट  -16% प्रति है, लेकिन आज की बारिश के बाद ये घटकर -14% हो जायेगा, जो अच्छी बात है.

    पढ़ें अपने जिले का संभावित तापमान

     झारखंड के संभावित तापमान की बात करे तो आज राजधानी रांची में अधिकतम तापमान 28 डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस रह सकता है. वहीं पलामू में आज अधिकतम तापमान 30 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.गढ़वा का अधिकतम 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा. वहीं कोयलांचल धनबाद का अधिकतम तापमान 31डिग्री सेल्सियस तो वहीं न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.जमशेदपुर का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.वहीं सरायकेला का अधिकतम तापमान 31 डिग्री सेल्सियस तो न्यूनतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस रहेगा.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news