झारखंड की वर्तमान सरकार में है लूट की खुली छूट - बाबुलाल मरांडी

    झारखंड की वर्तमान सरकार में है लूट की खुली छूट - बाबुलाल मरांडी

    टीएनपी डेस्क (TNP DESK) : झारखंड के भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बाबूलाल मरांडी इस समय संकल्प यात्रा पर निकले हुए हैं. उनके इस संकल्प यात्रा का छठा चरण चल रहा है. इस छठे चरण में बाबूलाल मरांडी ने गोमिया के बैंक मोड़ स्थित टैक्सी स्टैंड मैदान में जनसभा को संबोधित किया. इस दौरान उन्होंने हेमंत सरकार पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने सरकार को भ्रष्टाचार में डूबी हुई सरकार बताया.

    जनता के अनाज को खुलेआम बेच रही सरकार- बाबूलाल मरांडी

    बाबूलाल मरांडी ने अपने इस भाषण में आगे कहा कि सरकार में कानून नाम की कोई चीज नहीं है. यहां रोजाना कानून तोड़ने का काम किया जाता है. इसके साथ ही राज्य में बेरोजगारी की सीमा भी चरम पर है. सरकार इस कदर गिर गई है कि यहां जनता के अनाज को खुलेआम बेचा जा रहा है,और सरकार के अधिकारी खड़े-खड़े तमाशा देख रहे हैं.

    भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी- बाबूलाल मरांडी

    बाबूलाल मरांडी ने अपनी भड़ास आगे निकलते हुए कहा कि यह सरकार में लोहा, बालू, कोयला, पत्थर, आदि की लूट मची हुई है. इस लूट को करने की खुली छूट भी दी गई है. यदि इन सभी चीजों पर लगाम लगाना है और राज्य को बचाना है तो वैसे में लोकसभा और विधानसभा चुनाव में भाजपा को सत्ता में लाना जरूरी होगा. भाजपा के सत्ता में आते ही सभी स्कूलों में शिक्षक,अभी अस्पतालों में डॉक्टर एवं जीवनरक्षक दवाएं उपलब्ध रहेंगी.

     33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण

    जन समूह में मौजूद महिलाओं को संबोधित करते हुए कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश की मातृ शक्ति को पहचानने का काम किया।  यही कारण है की लोकसभा और विधानसभा में 33 फ़ीसदी महिलाओं को आरक्षण देने के लिए कानून बनाने का काम किया है. इस कानून के तहत महिला सीधा आरक्षण का लाभ महिलाओं को मिलने वाला है.

    इस सरकार को जड़ से उखाड़ फेकेंगे- लक्ष्मण नायक

    इस सभा के दौरान उपाध्यक्ष लक्ष्मण नायक भी मौजूद थे. इस दौरान उन्होंने बाबू लाल मरंडी की तारीफ में जमकर कसीदे पढ़े. उन्होंने कहा कि बाबूलाल मरांडी ने यह संकल्प लिया है कि सरकार को हम चैन से बैठने नहीं देंगे हम इसे जड़ से उखाड़ फेकेंगे और इसे फेंक कर बंगाल की खाड़ी में पहुंच जाएंगे. उन्होंने कहा कि वर्तमान सरकार सुन लें कि वह सिंहासन खाली करें क्योंकि बाबूलाल मरांडी आ रहे हैं. कोई भी ताकत उन्हें सत्ता में आने से नहीं रोक सकती.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news