रांची में अब घर में घुस की जा रही है चोरी, सोनार से लेकर ऑटो ड्राइवर तक शामिल

    रांची में अब घर में घुस की जा रही है चोरी, सोनार से लेकर ऑटो ड्राइवर तक शामिल

    रांची (RANCHI) : अब लोग घर के बाहर क्या घर के अंदर भी सुरक्षित नहीं है. झारखंड रांची से जो मामला सामने आ रहा है वो आपको सोचने पर मजबूर कर देगा. राजधानी रांची के आस पास जिले अपराधियों का गढ़ बन गया है.आए दिन बढ़ रही चोरी की घटना से आम लोगों में दहशत का माहौल है. यहां बड़े आराम से दूसरे जिले चोर गिरोह घटना को अंजाम दे रहे है. ये चोर पहले घर की रेकी करते है फिर अकेला पा कर घर में रखे जेवरात और अन्य सामान को गायब कर देते हैं. इस गिरोह में सोनार से लेकर ऑटो ड्राइवर तक शामिल है. सोनार आभूषण को पहचानने का काम करता है कि कौन सा पित्तल है और कौन सा सोना. वहीं ऑटो ड्राइवर घर और लोकेशन की जांच करते है.

    जानिए कैसे होती है चोरी

    इस मामले का खुलासा रांची नगर एसपी सुभांशु जैन ने किया है. उन्होंने सबसे पहले बताया कि अब तक चोर गैंग के पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है साथ ही आभूषण और अन्य सामान बरामद किया गया है.एसपी ने बताया कि रांची के मेसरा, सदर खेलगांव,टाटीसिलवे,रातू और कांके थाना क्षेत्र में यह चोर सक्रिय थे. इस क्षेत्र से हर दिन चोरी के मामले सामने आते थे जिसके बाद पुलिस ने टीम गठित कर सभी को दबोच लिया है. उन्होंने बताया कि इस गैंग में शामिल चोरों का काम बटा हुआ है, दो लोग घर में घुस कर चोरी करते है तो दो लोग घर के बाहर मौजूद रहते है.इतना ही नहीं एक सड़क पर नजर रखता है किसी तरह की गतिविधियां होने पर तुरंत एक दूसरे को जानकारी देते थे.

    रिपोर्ट: समीर हुसैन 

     

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news