लव जिहाद मामले में आरोपी तनवीर खान को नहीं मिली राहत, जानिए पूरी स्टोरी

    लव जिहाद मामले में आरोपी तनवीर खान को नहीं मिली राहत, जानिए पूरी स्टोरी

    रांची (RANCHI) : लव जिहाद के कथित मामले में आरोपी तनवीर खान को कोर्ट से राहत नहीं मिली है. मॉडल मानवी राज ने उनके ऊपर यौन शोषण और धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी के रूप में जमानत याचिका खारिज कर दी है.

    2 साल तक लिव इन रिलेशन

    उल्लेखनीय है कि भागलपुर की रहने वाली मॉडल मानवी राज ने रांची के तनवीर खान द्वारा चलाए जा रहे मॉडलिंग संस्थान में नामांकन कराया था. मॉडलिंग के गुर सीखने की ख्वाहिश से मानवी राज रांची  आई थी .इसी दौरान इसके संचालक तनवीर खान से उसकी नज़दीकियां बढ़ी. तनवीर खान उसे देश के कई हिस्से और यहां तक कि विदेश भी ले गया. तनवीर खान के अनुसार वह पिछले 2 साल से मानवी राज के साथ लिव इन रिलेशन में था. अपने स्वार्थ की वजह से उसने यह आरोप लगाया है.

    मॉडल का बयान कोर्ट में दर्ज

    मॉडल मानवी राज्य में मुंबई में जीरो एफआईआर दर्ज कर तनवीर खान पर यौन शोषण और जबरन धर्म परिवर्तन का आरोप लगाया है. इस मामले में मॉडल का बयान भी कोर्ट में दर्ज हो चुका है. तनवीर खान तो पहले फरार हो चुका लेकिन उसे रांची पुलिस ने बिहार के अररिया से गिरफ्तार किया.

    तिलहर तनवीर खान न्यायिक हिरासत में है उसने सीजेएम यानी मुख्य न्यायिक दंडाधिकारी की अदालत में जमानत याचिका दाखिल की थी लेकिन कोर्ट ने उसे खारिज कर दिया है. यह मामला पूरे देश में चर्चा का विषय बना था.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news