जमशेदपुर(JAMSHEDPUR):भारत के वैज्ञानिकों ने चंद्रयान-3 चांद पर भेजने का काम किया है, तो वही 23 अगस्त को चंद्रयान-3 के सफलतापूर्वक चांद पर उतारने का इंतजार पूरे भारतवर्ष के लोगों को है. इस बीच लौहनगरी जमशेदपुर के युवाओं ने चंद्रयान 3 की पूरी कहानी गाने के माध्यम से दर्शाने का प्रयास किया है.
लौहनगरी के युवाओं ने चंद्रयान-3 के पल-पल के इंतजार पर बनाया गाना
गाने के माध्यम से यह बताया गया है कि कैसे चंद्रयान 3 बनाया गया, वैज्ञानिकों की मेहनत प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ साथ पूरे देश को पल-पल का इंतजार है की कब भारत देश का चंद्रयान -3 सफलता पूर्वक चांद पर लैंड करेगा. सभी लोगों की नजर चंद्रयान-3 चांद पर है. जब चांद पर तिरंगा फहराएगा, उस इंतजार पर शहर के युवाओं ने एक गाना बनाया है, और देश भक्ति की मिसाल पेश की है.
रिपोर्ट रंजीत ओझा
4+