ग्रामीणों ने सड़क पर बिचड़ा लगाकर किया विरोध, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं होने पर वोट बहिष्कार करने की दी चेतावनी

    ग्रामीणों ने सड़क पर बिचड़ा लगाकर किया विरोध, सड़क और स्वास्थ्य व्यवस्था सही नहीं होने पर वोट बहिष्कार करने की दी चेतावनी

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के जरमुंडी विधानसभा के शंकरपुर पंचायत में 3 पंचायत के लोगों ने एकजुट होकर सांसद और मंत्री का विरोध किया.लोगों का कहना था कि शंकरपुर पंचायत से तालझारी या कहीं भी जाने के लिए सड़के सही नहीं है. लोगों का विरोध अनोखा था, लोग  सड़कों पर बिचड़ा लगाकर विरोध कर रहे थे. साथ ही उपस्वास्थ्य केंद्र रोजाना नहीं खुलने की भी शिकायत की.लोगों का कहना है कि इन दोनों समस्या का समाधान नहीं हुआ तो हम लोग वोट का बहिष्कार करेंगे.

    ग्रामीणों ने सड़क पर बिचड़ा लगाकर किया विरोध

    वही इस क्षेत्र के जिला परिषद सदस्य शेखर सुमन ने कहा कि हमने कई बार इस मुद्दे को बोर्ड की बैठक में उठाया, लेकिन समस्या जस की तस है. प्रखंड के अधिकारियों को इसकी सूचना देंगे अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ, तो इसकी सूचना जिले के वरीय पदाधिकारी को भी दी जाएगी.

    रिपोर्ट- सुतिब्रो गोस्वामी


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news