दुमका: आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

    दुमका: आपसी विवाद में पति ने की पत्नी की हत्या, पुलिस ने पति को लिया हिरासत में

    दुमका(DUMKA): दुमका जिला के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धानघरा गांव के निकट आपसी विवाद में पति द्वारा पत्नी की हत्या कर दी गई है. हत्या के बाद स्वयं को भी गंभीर रूप से घायल कर लिया. प्राप्त जानकारी के अनुसार पति कालिदास बेसरा पश्चिम बंगाल के रामपुरहाट थाना क्षेत्र के बड़ों पहाड़ी गांव का रहने वाला है और उसकी पत्नी पश्चिम बंगाल की मल्लारपुर थाना क्षेत्र के मुरलीडंगाल गांव की रहने वाली थी. पति-पत्नी अपने रिश्तेदार के घर शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र के धानघरा गांव आए हुए थे.

    थाना प्रभारी संजय सुमन के अनुसार धानघरा से पति पत्नी दोनों वापस लौटते समय पति पत्नी की आपसी विवाद के कारण कालिदास बेसरा उम्र लगभग 25 वर्ष ने अपनी पत्नी तारा मुनि मुर्मू उम्र लगभग 22 वर्ष को पत्थर से कुचलकर हत्या कर दिया और अपने को भी घायल कर लिया. ग्रामीणों की सूचना पर शिकारीपाड़ा की पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतिका तारामुनि मुर्मू का शव कब्जे में लेकर थाना ले आई है. मृतका के पति कालिदास बेसरा को पुलिस ने शिकारीपाड़ा स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के बाद हिरासत में ले लिया है. मामले की छानबीन पुलिस गंभीरता से कर रही है.

    रिपोर्ट: अब्दुल अंसारी, शिकारीपाड़ा(दुमका)  


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news