जिस युवक के अपहरण का गांव वालो पर लगा था आरोप, उसे दिल्ली से धर कर वापस लाए गांव वाले, जानिए उसके बाद की कहानी 

    जिस युवक के अपहरण का गांव वालो पर लगा था आरोप, उसे दिल्ली से धर कर वापस लाए गांव वाले, जानिए उसके बाद की कहानी 

    धनबाद (DHANBAD) : धनबाद के गोविंदपुर से एक रोचक मामला सामने आया है. जिस युवक के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज करा कर कुछ लोगों पर आरोप लगाया गया था, कि युवक का अपहरण कर लिया गया है. उस युवक को गांव वालों ने दिल्ली से पकड़ कर धनबाद लाया और  पुलिस को सुपुर्द कर दिया. इस घटना की खूब चर्चा हो रही है.

    क्या है मामला

    मामला कुछ ऐसा है कि गोविंदपुर थाना के एक टोला के करण महतो के अपहरण की प्राथमिकी गोविंदपुर थाने में 6 नवंबर 2021 को दर्ज हुई थी. प्राथमिकी में गांव के ही कुछ लोगों को नामजद किया गया था. युवक का कुछ पता नहीं चल रहा था. इस बीच गांव वालों ने अपने सूत्र  से पता किया कि आखिर जिस युवक करण महतो के अपहरण का उन लोगों पर आरोप लगा है, वह युवक है कहां. तो पता चला कि वह दिल्ली में किसी ठेका कंपनी में काम कर रहा है. सूचना एकत्रित करने के बाद परेश चंद्र महतो, राजकुमार महतो, निखिल  प्रसाद, पूरन महतो और विश्वनाथ महतो 2 दिन पूर्व दिल्ली गए और करण महतो को लाकर पुलिस को सुपुर्द कर दिया. करण महतो के भाई विश्वनाथ महतो ने 6 नवंबर को गोविंदपुर थाने में अपने भाई के अपहरण की प्राथमिकी दर्ज कराई थी. प्राथमिकी में विश्वनाथ महतो ने कहा था कि 13 अक्टूबर की रात 12 बजे उसके भाई करण महतो को निखिल प्रसाद, राजकुमार महतो और अन्य ने  खंभे से बांधकर बुरी तरह पीटा. उसके बाद उसे गायब कर दिया गया है. प्राथमिकी में उन्होंने हत्या की आशंका जताई थी. करण ने पुलिस को बताया है कि रोजगार की तलाश में वह दिल्ली चला गया था और वहां काम कर रहा था.

    रिपोर्ट: सत्यभूषण सिंह, धनबाद


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news