हवाई जहाज के अंदर महिला ने की अजीब सी हरकत, तो सारे यात्री हुए हैरान, पढ़ें पूरा मामला

    हवाई जहाज के अंदर महिला ने की अजीब सी हरकत, तो सारे यात्री हुए हैरान, पढ़ें पूरा मामला

    टीएनपी डेस्क(TNP DESK):एक महिला ने हवाई जहाज के अंदर वॉशरूम के बजाय प्लेन के फर्श पर पेशाब कर दिया. ऐसा मामला बहुत दिनों के बाद सुनने में आया है. 2018 में इस तरह का एक मामला आया था. तो आइये इस मामले के बारे में आपको थोड़ा विस्तार से बताते है.

    आखिर महिला ने ऐसा क्यों किया

    ये मामला अमेरिका की स्पिरिट एयरलाइंस के प्लेन से जुड़ा हुआ है. महिला के फर्श पर पेशाब किए जाने का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. स्पिरिट एयरलाइंस ने जो वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है. उसमें लिखा है कि उड़ान में एक अफ्रीकी अमेरिकी महिला ने फर्श पर पेशाब कर दिया, क्योंकि वो उड़ान भरने के बाद शौचालय खुलने का इंतजार नहीं करना चाहती थी.

    2 घंटे इंतजार करने के बाद महिला ने की ये हरकत

    वहीं एक वेबसाइट के अनुसार महिला यात्री ने कहा है कि 2 घंटे इंतजार करने के बाद भी जब उसे वॉशरूम जाने नहीं दिया गया, तो वो और बर्दाश्त नहीं कर सकती थी. इसलिए उसने फर्श पर पेशाब कर दिया. सीसीटीवी फुटेज में ये देखा जा सकता है कि वो फ्लाइट अटेंडेंट से बहस कर रही है. सोशल मीडिया पर ये वीडियो वायरल हुआ है.

    पहले भी इस तरह का मामला सामने आ चुका है

    वॉशरूम के बजाय प्लेन के अंदर किसी अन्य स्थान पर पेशाब करने का यह कोई पहला मामला नहीं है. इससे पहले भी 2018 में विज एयर के विमान में एक महिला ने ऐसा ही किया था. प्लेन में ईंधन भरा रहा था. प्लेन के स्टाफ ने वॉशरूम यूज करने से मना किया. थोड़ा इंतजार करने को कहा लेकिन महिला शायद बर्दाश्त करने की स्थिति में नहीं थी. उसने गैलरी में पेशाब कर दिया.


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news