DHANBAD!!टिकिया पड़ा के इकबाल मार्केट में बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी 

    DHANBAD!!टिकिया पड़ा के इकबाल मार्केट में बुजुर्ग का लहूलुहान शव मिलने से सनसनी 

    धनबाद(DHANBAD) |  धनबाद शहर में रविवार को सनसनी फैल गई.  धनसर थाना क्षेत्र के टिकिया पड़ा में इकबाल मार्केट के एक  घर में एक बुजुर्ग व्यक्ति का लहूलुहान शव  पाया गया.  घटना की सूचना पुलिस को दी गई. परिवार वाले भी पहुंचे.  डीएसपी सहित पुलिस के अधिकारी घटनास्थल पर पहुंचे और जांच पड़ताल शुरू की.   मृत व्यक्ति भाड़े पर अकेले रहता था. उसका नाम सुभान अंसारी बताया गया है.   उसके बेटे का आरोप है कि एक महिला  उसके पिता के साथ रहती  थी. 13 -14 साल पहले पिता ने शादी की थी.  उसे संदेह है कि महिला ने ही हत्या की है. महिला वासेपुर की रहने वाली है.  बेटे का कहना है कि वह अलग रहता है.  जबसे उस महिला से पिता का संबंध बना, तब से दूरी बढ़ गई. 

    पुत्र का आरोप -साथ रहनेवाली महिला की है करतूत 
     
    हालांकि  वह  पिता से कहता रहा कि महिला को छोड़ दीजिए और मेरे साथ रहिए लेकिन पिता तैयार नहीं हुए.  भाड़े के मकान में टिकियापाड़ा में रहने लगे.  हालांकि त्यौहार के मौके पर उसके पास जाते थे.  कई दिनों तक रहते भी थे.  कुर्बानी के त्यौहार में भी गए थे.  बेटे का कहना है कि उसके  पिता की हत्या की गई है.  पुलिस इसकी निष्पक्ष जांच करे. उस महिला की वजह से ही वह साथ नहीं रखता था. एक दिन कह दिया कि  जहां जहां रहना चाहे,पिता  खुशी खुशी रहे.  इस महिला को हम साथ नहीं रख सकते .  इसके बाद से ही पिता अलग रहने लगे.  बेटे का कहना है कि चोट के निशान बता रहे हैं कि हत्या की गई है.  इसके पहले भी पिता के साथ मारपीट की घटना हुई थी.  उसने इस पूरे मामले की निष्पक्ष जांच की मांग की है. यह  घटना  इलाके में जंगल की आग की तरह फैली और घटनास्थल पर भारी भीड़ जुट गई.  तरह तरह की बातें होने लगी.  मृतक राजमिस्त्री का काम करता था.

    धनबाद से संतोष की रिपोर्ट


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news