पलामू में सत्यानंद भोक्ता के कार्यक्रम का मंच गिरा, मचा अफरा-तफऱी

    पलामू में सत्यानंद भोक्ता के कार्यक्रम का मंच गिरा, मचा अफरा-तफऱी

    पलामू (PALAMU) : पलामू के मनातू में श्रम मंत्री बालबाल बच गए. दरअसल मनातू में एक कार्यक्रम में मंत्री भाग लेने पहुंचे थे. तभी अचानक मंच टूट कर गिरने लगा. उस दौरान मंच पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता मंच से लोगों को संबोधित कर रहे थे. मंच टूटने से कई लोग गिरने लगे. लेकिन किसी तरह लोगों ने मंच को किसी तरह संभाल लिया. हालांकि इस घटना में किसी को चोट नहीं आई है. जानकारी के अनुसार मंत्री सत्यानंद भोक्ता कौशल उत्सव और सम्मान समारोह में भाग लेने पहुंचे थे. 

    इस घटना के बाद मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने कहा कि अभी बारिश का मौसम है. जिस कारण मिट्टी थोड़ी गिली होती है. जिस कारण मंच टूट गया. हालांकि गनिमत रही कि किसी को गंभीर चोट नहीं आई. साथ ही उन्होंने कहा कि यह कोई राजनीतिक मुद्दा नहीं है. यह कार्यक्रम, सरकारी कार्यक्रम है, कोई राजनीतिक मंच नहीं है. हमारी सरकार का लक्ष्य है राज्य के सभी युवा को रोजगार से जुड़े.

     


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news