लौहनगरी में अपराधियों का तांडव जारी! लहूलुहान अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

    लौहनगरी में अपराधियों का तांडव जारी! लहूलुहान अवस्था में युवक का शव मिलने से मची सनसनी, पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

    जमशेदपुर(JAMSHEDPUR) :लौहनगरी जमशेदपुर को पूरे विश्व में स्टील और लोहे के लिए जाना जाता है, लेकिन इन दिनों जिस तरीके से शहर में अपराधियों का तांडव देखने को मिल रहा है, उसको देखकर लगता है कि अब ये शहर अपराधियों का अड्डा बन चुका है, जहां रोजाना अपराधियों द्वारा कभी दिनदहाड़े तो कभी रात के अंधेरे में संगीन वारदातों को अंजाम दिया जाता है, जिससे यहां रहनेवाले लोगों में भय का माहौल रहता है, ताजा मामला जमशेदपुर से सटे कपाली थाना क्षेत्र का है, जहां देर रात युवक का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई है.

    पुलिस ने हत्या की जताई आशंका

    शव को देखकर आशंका जताई जा रही है कि युवक की हत्या किसी तेज धारदार हथियार से की गई है. मृतक की पहचान मोहम्मद उमेर अली के रूप में की गई है. जो सरायकेला खरसावां, खरसावां थाना अन्तर्गत कदमबीहा गांव का रहने वाला बताया जा रहा है. घटना स्थल पर शव को लहूलुहान अवस्था में पाया गया है. घटना की जानकारी मिलने पर कपाली ओपी प्रभारी सोप्रथमनू कुमार और चांडिल इंस्पेक्टर अजय कुमार अपने दल बल के साथ घटना स्थल पहुंचें. वहीं पुलिस नें इस मामले पर कहा है कि प्रथम दृष्टिया में हत्या लग रहा है. पुलिस ने मौके पर मिले सभी सामान को जब्त कर लिया है. 

    पढ़ें मामले पर पुलिस ने क्या जानकारी दी

    चांडिल इंस्पेक्टर अजय कुमार ने बताया कि ऐसा प्रतीत हो रहा है कि युवक को किसी नुकीलेदार हथियार से मारा गया है. पुलिस पूरी जांच में जुटी हुई है. पुलिस ने बताया कि हत्यारे दो से तीन की संख्या में हो सकते हैं क्योंकि मौके वारदात से शराब की बोतल, सिगरेट और ग्लास बरामद किया गया है. मौके पर पहुंचे उमेर अली के पिता ने तीन लोगों पर हत्या का आरोप लगाकर पुलिस से इंसाफ की गुहार लगाते हुए हत्यारे को जल्दी पकड़ने की गुहार लगाई है.पुलिस शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर पुरे मामले की छानबीन में जुट गई है.

    रिपोर्ट-रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news