अजगर को माला की तरह गर्दन में लपेटा, सांप ने ऐसा जकड़ा कि मौके पर हो गई मौत

    अजगर को माला की तरह गर्दन में लपेटा, सांप ने ऐसा जकड़ा कि मौके पर हो गई मौत

    जमशेदपुर (JAMSHEDPUR): लौहनगरी जमशेदपुर से हैरान करने वाला मामला सामने आया है. दरअसल जमशेदपुर के मानगो थाना अंतर्गत हीरा होटल के पास एक व्यक्ति की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि व्यक्ति पटमदा से अजगर सांप को लेकर आया और अपने गले में लपेट कर पत्ता बेच रहा था. इसी क्रम में अजगर ने उसके गर्जन को जकड़ लिया और तब तक जकड़े रखा. जब तक दम घुटने से व्यक्ति की मौत नहीं हो गई. मृतक युवक की पहचान हेमंत सिंह 60 के रूप में की गई है.

    स्थानीय लोगों का कहना है कि इससे पहले भी यह व्यक्ति एक बार इसी तरह एक अजगर सांप को गर्दन में रख कर समान बेच रहा था और आज भी इसी तरीके से एक अजगर सांप को लेकर आया और गले में लपेट कर जय भोले जय भोले का नारे लगा रहा था. उसी समय अजगर ने उसके गर्दन को मरोड़ दिया, जिससे उसकी मौत हो गई, जिसके बाद स्थानीय लोगों ने समाज सेवी विकास सिंह को बुलाकर अजगर सांप को पकड़ाया. जिसके बाद उसे एमजीएम अस्पताल भेजा जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया.

    रिपोर्ट. रंजीत ओझा


    the newspost app
    Thenewspost - Jharkhand
    50+
    Downloads

    4+

    Rated for 4+
    Install App

    Our latest news